गया।
मतदान केंद्र के अंदर कमल चुनाव चिन्ह वाले मास्क के उपयोग को लेकर गया टाउन के भाजपा प्रत्याशी डा. प्रेमकुमार के खिलाफ बुधवार को आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंधन का मामला दर्ज की गई है। चुनाव आयेाग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी में सेक्टर इंचार्ज 20 के मजिस्ट्रेट विपिन कुमार के बयान को आधार बनाया गया है। मालूम हो कि मतदान केंद्र के अंदर चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है।


