पटना।
कोरोना संक्रमित एम्स में इलाजरत एक मरीज वीरेंद्र शाह अरशद ने रविवार को आत्महत्या कर ली। उसका शव वार्ड के बाथरूम में गमछे से लटका पाया गया। मृतक वीरेंद्र शाह सिवान का रहने वाला था। कोरोना संक्रमण के बाद 7 अक्टूबर को इलाज के लिए उसे एम्स में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि संक्रमण के कारण मरीज अवसाद में साथ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि बिहार में अब तक 6 कोरोनासंक्रमित मरीज आत्महत्या कर चुके है। इसमें तीन एम्स में इलाज के दौरान आत्महत्या की है। जबकि एक मरीज हाजीपुर में सुसाइड किया है। वही पटना मेडिकल कॉलेज में 2 मरीजों ने आत्महत्या किया।


