पटना।
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने राहुल- तेजस्वी की चुनावी सभा पर तंज कसते हुए कहां है कि बिहार के खजाने को लूटने का दो घोटालेबाज सपना देख रहे हैं। मांझी ने कहा है कि सरकार अभी बनी नहीं है पर यह लोग अभी से सपने देख रहे हैं कि मंत्रिमंडल में किन लोगों को रखकर किस तरह से बिहार को लूटना है। मांझी ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जनता जानती है कि जब बिहार में लालू- राबड़ी की सरकार थी तो यहां के भोली-भाली जनता के गाढ़ी कमाई को कैसे लूटा गया था। सड़क पर किस तरह से भय और आतंक का राज था। हर तरफ अराजकता का माहौल था। शायद इससे ही बचने के लिए महागठबंधन के नेता लालू राबड़ी की तस्वीर लगाने से भी इस बार परहेज कर रहे हैं।


