गया।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि एक बार फिर तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद के नक्शे कदम पर चलकर बिहार की भोली भाली जनता को 10 लाख नौकरी देने का झांसा देकर सत्ता पर काबिज होना चाहते है। पर बिहार की जनता यह बात बड़ी अच्छी तरह से समझती है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी के पिता भी इसी तरह झांसा देकर भोली भाली जनता की जमीन हड़प कर अकूत संपत्ति बनाई है। संबित पात्रा ने कहा कि एक तरफ नरेंद्र मोदी और नीतिश कुमार के विकासशील देश और बिहार की तस्वीर है, तो दूसरी ओर कांग्रेस, राजद और वामपंथी विचारधाराओं का जमावड़ा है। बिहार की भोली भाली जनता 10 वर्ष कांग्रेस को झेली है, तो 15 साल राजद की भ्रष्ट सरकार को भी देखा है। लालू और कांग्रेस के शासनकाल में घोटाला दर घोटाला चलता रहा। अपहरण, बलात्कार और लूट की इंडस्ट्री लग गई थी। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए हर हाल में विकल्प नीतिश कुमार ही है।
