Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 21 September 2026 || 14:28
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»देश»रेलवे कर्मियों ने बोनस की मांग को लेकर किया प्रदर्शन सरकार को दी चेतावनी
          देश

          रेलवे कर्मियों ने बोनस की मांग को लेकर किया प्रदर्शन सरकार को दी चेतावनी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 20, 2020No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          नई दिल्ली।

          दुर्गा पूजा त्यौहार के दौरान  बोनस की घोषणा में हो रही देरी को लेकर रेल कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को देशभर में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एआईआरएफ के आह्वान पर रेल कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन  कर सरकार को इस मामले में जल्द निर्णय लेने की चेतावनी दी। साथ ही  जल्द आदेश जारी नहीं होने पर रेलकर्मी सीधी कार्रवाई के लिए बाध्य होने की बात कही है। एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र ने कहा कि मंगलवार को भोजन अवकाश के दौरान फेडरेशन से संबद्ध यूनियनों ने देशभर में प्रदर्शन आयोजित कर बोनस मामले में हो रही विलंब को लेकर केंद्र सरकार की निंदा की। रेल मंत्रालय की धमकी के बावजूद देश भर में लगभग 8 लाख से अधिक रेल कर्मियों ने इस प्रदर्शन में भाग लिया।

          एआईआरएफ के प्रदर्शन के मद्देनजर रेल मंत्रालय ने जोनल कार्यालयों को अपने नेटवर्क पर रेलगाड़ियों का सुचारू संचालन और प्रदर्शन के दौरान अनुशासन सुनिश्चित करने की खास हिदायत दी थी। महामंत्री मिश्रा ने कहा कि कोरोना संक्रमण में पिछले वित्तीय वर्ष 2019 20k उत्पादकता आधारित बोनस नहीं जारी किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। जबकि इस दौरान रेल कर्मियों ने काफी बेहतर कार्य किया है। जिसकी सराहना देश के प्रधानमंत्री और रेल मंत्री ने भी की है।

          वहीं दूसरी ओर बोनस देने में आनाकानी कर्मियों के समझ से बाहर की बात है। उन्होंने कहा कि अफसोस इस बात की है कि पीएलबी 2019 20 का है, जो कोरोना काल नही था। इस दौरान रेल मुनाफे में चली थी। महामंत्री ने कहा कि कोरोना काल में 180 से ज्यादा रेल कर्मियों ने अपनी शहादत देकर रेलवे सेवा व्यवस्था को जारी रखें। बावजूद उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने घोषणा किया कि केंद्र सरकार अगर कर्मियों को पीएलबी की घोषणा करने में आनाकानी करती रहेगी तो कर्मचारी सीधे संघर्ष के लिए मजबूर होंगे।

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          30 लाख का इनामी टीएसपीसी सुप्रीमो नक्सली बृजेश गंझू का वाराणसी में एनकाउंटर, 50 से ज्यादा केस, 20 साल से था फरार

          September 20, 2026

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          September 11, 2026

          चार महीने में ही बिखरने लगी कॉकॉरच जनता पार्टी, मनीष ब्रह्मभट्ट ने छोड़ा दीपके का साथ

          September 4, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में डूबे छह बच्चे, इलाके में मचा कोहराम

          धनबाद के लोयाबाद मुस्लिम बस्ती में भू-धंसान, चार घर चपेट में, 30 फीट गहराई तक धंसी जमीन, दहशत में परिवार

          गया मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही, परिजनों को सौंप दिया दुसरे का डेड बॉडी, जलने के बाद बुझाई गई चिता

          ससुराल आए दामाद की धारदार हथियार से ह/त्या, मकई के खेत में मिला शव

          एमएलसी चुनाव में जन सुराज के 5 उम्मीदवार घोषित,प्रशांत किशोर का शिक्षकों से 7वां वेतनमान का वादा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.