Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 25 June 2026 || 22:27
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ऑटो की भीषण टक्कर में चार की मौत, चार गंभीर घायल
          Headline

          मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ऑटो की भीषण टक्कर में चार की मौत, चार गंभीर घायल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 24, 2026Updated:June 24, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Motihari News:  पूर्वी और पश्चिम चंपारण की सीमा से सटे क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। सगौली थाना क्षेत्र के छपवा-बेतिया मुख्य मार्ग स्थित नयका टोला गांव के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वैन और सवारियों से भरे ऑटो (टेंपो) की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

          प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोतिहारी से बेतिया की ओर जा रहा यात्रियों से भरा टेंपो जैसे ही नयका टोला के पास पहुंचा, सामने से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों वाहन सड़क पर पलट गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत राहत कार्य में जुट गए।

          स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहनों से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सगौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कराया। सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया रेफर कर दिया गया।

          घायलों में केसरिया थाना क्षेत्र के बथना गांव निवासी चांद खान (32), बेतिया नया टोला की रिफत परवीन (20), मन्नत परवीन (12) तथा शंकर कुमार शर्मा (35) शामिल हैं। वहीं इस भीषण दुर्घटना में आयशा खातून (22), रुबीना खातून (25), जायद खान और टेंपो चालक भैरो राउत (42) की मौके पर ही मौत हो गई।

          दुर्घटना के बाद दोनों वाहन सड़क पर पलट जाने से छपवा-बेतिया मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने जेसीबी मशीन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात को सामान्य किया जा सका।

          सगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bettiah breaking news Bettiah News Bettiah road accident Bihar Accident News Champaran road accident Nayka Tola accident pickup-auto collision Sagauli police station Sagauli road accident tempo accident
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          आपातकाल की वर्षगांठ पर जेपी के आवास पहुंचे नड्डा, लोकतांत्रिक मूल्यों को बताया प्रेरणा

          June 25, 2026

          जमीन की बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में भू- माफिया पंकज सिंह गिरफ्तार

          June 25, 2026

          हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2014 की आचार संहिता उल्लंघन प्राथमिकी रद्द

          June 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          आपातकाल की वर्षगांठ पर जेपी के आवास पहुंचे नड्डा, लोकतांत्रिक मूल्यों को बताया प्रेरणा

          जमीन की बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में भू- माफिया पंकज सिंह गिरफ्तार

          हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2014 की आचार संहिता उल्लंघन प्राथमिकी रद्द

          मोतिहारी में इतिहास: तीन थर्ड जेंडर अभ्यर्थी पहनेंगे खाकी, पासिंग आउट परेड में गूंजी समावेशिता की मिसाल

          कोडरमा में हाथियों का आतंक, महिला को कुचलकर मार डाला; ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.