Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 24 June 2026 || 08:10
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»चुनाव»बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज के लिए कांग्रेस पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
          चुनाव

          बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज के लिए कांग्रेस पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 10, 2020Updated:October 10, 2020No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          नई दिल्ली।

          बिहार विधानसभा के पहले चरण के तहत आगामी 28 अक्टूबर को होने वाले  चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जारी किए गए सूची में पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा समेत पार्टी के 30 नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं। जिनमें कई कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री हैं।

          पार्टी की ओर से जारी किए गए स्टार प्रचारकों की सूची के अनुसार पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव को काफी अहम माना है। प्रचारकों की सूची में पार्टी के लगभग सभी बड़े व कद्दावर नेताओं को शामिल किया गया है। वही स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम शामिल किया जाना काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि सोनिया गांधी कुछ दिन पूर्व ही अस्पताल से इलाज करा कर घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रही है। वहीं खराब स्वास्थ्य की वजह से वह संसद के मानसून सत्र में भी शामिल नहीं हो सकी थी। शनिवार को पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से चुनाव प्रचारकों की सूची जारी की गई। वेणुगोपालन ने बताया कि प्रचारकों की सूची निर्वाचन आयोग को भी भेज दी गई है। वैसे प्रचार कार्यक्रम को लेकर अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कौन से नेता जनसभा को वर्चुअल माध्यम से व कौन सभा स्थल पर जाकर संबोधित करेंगे।

          स्टार प्रचारकों की सूची में शत्रुघ्न सिन्हा के भी नाम शामिल

          कांग्रेस के जारी किए गए स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, राहुल गांधी के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा, मीरा कुमार, गुलाम नबी आजाद, प्रियंका गांधी, शक्ति सिंह गोहिल, मदन मोहन झा, सदानंद सिंह, अशोक गहलोत, अमरिंदर सिंह, भूपेश बाघेल, तारिक अनवर, रणदीप सिंह सुरजेवाला, शकील अहमद, निखिल कुमार, सचिन पायलट, प्रमोद तिवारी, अखिलेश प्रसाद सिंह, मोहम्मद जावेद, राज बब्बर, कृति आजाद, संजय निरुपम, उदित राज, इमरान प्रतापगढ़ी, प्रेमचंद्र मिश्रा, अनिल शर्मा, अजय कपूर और वीरेंद्र सिंह राठौर के नाम शामिल है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 छात्रों की मौत, जान बचाने छत से कूदे छात्र , बचाव जारी

          June 22, 2026

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          June 11, 2026

          बिहार MLC चुनाव 2026:एनडीए के सभी उम्मीदवार जीतेंगे, बोले संजय सरावगी

          June 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          वैभव सूर्यवंशी का सपना हुआ साकार, टीम इंडिया की जर्सी पाकर हुए भावुक

          तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास में लाखों की चोरी, निजी सहायक पर लगाया आरोप

          सुपौल में बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाकर मांगा न्याय

          लखीसराय पुलिस ने सॉल्वर गैंग का किया खुलासा, मेडिकल और नर्सिंग छात्रों समेत 9 फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार

          लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 छात्रों की मौत, जान बचाने छत से कूदे छात्र , बचाव जारी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.