Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 29 April 2026 || 15:56
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi : झारखंड बन्द का व्यापक असर,बन्द के कारण यातायात, व्यवसाय ठप्प
          Headline

          Ranchi : झारखंड बन्द का व्यापक असर,बन्द के कारण यातायात, व्यवसाय ठप्प

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 19, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi : झारखंड सरकार के नयी नियोजन नीति के विरोध में झारखंड स्टेट स्टुडेंट यूनियन के झारखंड बन्द का व्यापक असर देखा गया ।बन्द के कारण यातायात परिचालन, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, शिक्षण संस्थान पर असर देखा गया। प्रदेश के किसी भी बस स्टैंड से लम्बी और छोटी दूरी के लिए यात्री वाहन नही चले । शहरों में टेम्पो, रिक्सा और टोटो के नही चलने से लोगो को परेशान देखा गया।सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय में सामान्य दिनो की अपेक्षाकृत कर्मचारी की उपस्थिति कम देखी गई। रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, रामगढ, चाईबासा, लोहरदगा, गुमलाऔर सिमडेगा में बन्द का व्यापक असर रहा।

          राजधानी के प्रोजेक्ट भवन सचिवालय और डोरंडा स्थित नेपाल हाउस में अधिकारी और कर्मचारी की संख्या कम रही।राजधानी रांची और अन्य जिले में सरकार ने विधि व्यवस्था बनाये रखने के भारी संख्या में शस्त्र और लाठीबल को तैनात किया गया था ।बन्द समर्थक के आगे सुरक्षाबल के जवान मुक दर्शक बन कर खड़े दिखे।बन्द समर्थक सड़कों पर जगह जगह टायर जलाकर कर यातायात को अवरोध खड़ा किया।

          रांची-पटना,रांची-उडीसा,राची -बंगाल समेत सभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी तरह का परिचालन नही हुआ। बन्द समर्थक हाथों में लाठी डंडा और घातक हथियार से लैस होकर प्रदर्शन कर रहे थे।लगभग सभी मुख्य मुख्य सडकों पर बन्द समर्थक टायर को जलाकर बन्द कर दिया था।बड़े छोटे सभी दुकान का शटर नही खुला ।दुकान बन्द और सड़क पर विरानी छायी हुई।जिस प्रकार बन्द समर्थक सडको पर हंगामा कर रहे लोग अपने अपने घरो से बाहर नही निकले ।कुछ स्थानो पर पुलिस ने बन्द समर्थक को भगाते देखे गये ।पुलिस ने एहतियात के तौर बन्द समर्थक को हिरासत में भी लिया । सड़क पर हजारों-हजार ट्रक, बस और नीति वाहन सड़क पर खड़े देखे गये ।

          बुधवार सुबह से ही बंद समर्थक सड़कों पर देखे गए। रांची के मोरहाबादी में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को बंद समर्थकों ने बंद कराया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बंद समर्थकों को सब्जी मंडी से खदेड़ दिया। सिटी डीएसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे और छात्रों को खदेड़ दिया। फिलहाल बंद समर्थक पूरे रांची में घूम घूम कर बंद को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं।

          वहीं दूसरी ओर रामगढ़ जिले से मिली सूचना के अनुसार सड़क पर टायर जलाकर छात्रों ने रांची रामगढ़ मार्ग अवरुद्ध कर दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम हटवाने का प्रयास कर रही है। बंद के मद्देनजर रांची का अल्बर्ट एक्का चौक पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील है। रांची के अल्बर्ट एक्का चौक में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने जवानों को ब्रीफिंग की।

          नियोजन नीति को लेकर छात्रों के तीन दिनों के महाआंदोलन के तीसरे दिन झारखंड बंद का एलान किया गया है। इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रांची में करीब 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पूरे राज्य में करीब 5000 से अधिक पुलिसकर्मी को अलग से बंद से निपटने के लिए तैनात किए गए हैं। झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन की तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन के पहले दिन मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की कोशिश की गई थी। दूसरे दिन 18 अप्रैल को मशाल जुलूस निकाला गया था, जबकि तीसरे दिन बुधवार को झारखंड बंद का एलान किया गया है। बन्द समर्थक ने सरकार को चेतावनी दिया है कि सरकार 60-40 के नियम को रद्द कर शतप्रतिशत आरक्षण झारखंड के स्थायी लोगो को दे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          असरदार झारखंड बंद झारखंड स्टेट स्टुडेंट यूनियन नियोजन नीति रांची न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पटना के बिहटा में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा बड़ा अवसर

          April 28, 2026

          नवादा में शादी समारोह में जयमाल के दौरान छेड़खानी से बवाल, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर

          April 28, 2026

          बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में सो रहे मां और दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या,जमीन विवाद में रिश्तेदारों पर शक

          April 28, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सुल्तानगंज EO हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर,हथियार बरामदगी के दौरान भागलपुर में मुठभेड़, रामधनी यादव मारा गया

          पटना के बिहटा में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा बड़ा अवसर

          नवादा में शादी समारोह में जयमाल के दौरान छेड़खानी से बवाल, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर

          बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में सो रहे मां और दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या,जमीन विवाद में रिश्तेदारों पर शक

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.