गया।
आरपीएफ ने मंगलवार को गया स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से लाई जा रही 85 बोतल देसी शराब बरामद की। इस मामले में पुलिस ने पटना सिटी निवासी पंचा राय को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान रेलवे परिसर स्थित आरएमएस कार्यालय के पास से एक अभियुक्त को दो प्लास्टिक की बोरी में रखे गए 85 बोतल देसी शराब के साथ पकड़ा गया। पकड़ा गया शराब झारखंड निर्मित है। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध बिहार उत्पाद संशोधित अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर रेलवे मजिस्ट्रेट के न्यायालय में सुपुर्द कर दिया गया है।

