Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 April 2026 || 01:35
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»टीवी अभिनेत्री सारा खान कोरोना की चपेट में, इंस्टा पर दी सूचना
          बॉलीवुड

          टीवी अभिनेत्री सारा खान कोरोना की चपेट में, इंस्टा पर दी सूचना

          adminBy adminSeptember 11, 2020No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          मुंबई: छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री सारा खान भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। सारा इन दिनों चर्चित टीवी धारावाहिक ‘सपना बाबुल का बिदाई’ में किरदार निभा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए खुद के संक्रमित होने की सूचना दी है। सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट कर बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

          सारा ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। सारा खान ने पोस्ट में लिखा है, ‘दुर्भाग्य से आज मैं कोरोनो वायरस के टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई हूं। अधिकारियों और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार, मैंने खुद को घर पर ही क्वारंटाइन कर लिया है। मैं अभी अच्छा महसूस कर रही हूं और जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रही हूं।’ इसके बाद से उनके प्रशंसक कमेंट कर उनके तेजी से स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

          इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा और प्रसिद्ध रैपर रफ्तार भी कोरोना वायरस से ग्रस्त हो चुके हैं। इन कलाकारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी शेयर की थी। सारा वर्तमान में ‘संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं’ शो में देवी पौलोमी का रोल कर रही हैं। सारा खान ने एक बयान में कहा, ‘मैंने कुछ दिनों से शूटिंग से ब्रेक लिया था क्योंकि मैं अच्छा महसूस नहीं कर रही थी, इसे बाद मैंने कोविड 19 टेस्ट करवाया तो मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

          रैपर रफ्तार ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा, ‘दोस्तो, मैं आपके साथ एक खबर शेयर करना चाहता था। मुझे रोडीज पर जाना था। इसके लिए मुझे कोविड-19 का टेस्ट करवाना पड़ा। पहले के दो टेस्ट में मेरी रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन फिर रिपोर्ट पॉजिटव आ गई। बीएमसी ने मुझे आइसोलेशन में रहने को कहा है, इसलिए मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है।’ उन्होंने बताया था, ‘मैं एक बार फिर से कोरोना वायरस का टेस्ट कराने का इंतजार कर रहा हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि कुछ तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है, क्योंकि मैं फिट और फाइन हूं। मैं अस्वस्थ महसूस नहीं कर रहा हूं। मेरे में इस बीमारी के लक्षण नहीं दिख रहे हैं, इसलिए मुझे नहीं लगता कि मुझे यह बीमारी है।’

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          इंस्टाग्राम कोरोना सारा खान होम क्वारंटाइन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ऑनलाइन लीक, मेकर्स को बड़ा झटका

          May 23, 2025

          पटना में राजकुमार राव और वामिका ने फिल्म “भूल चूक माफ” का किया प्रमोशन, लिट्टी-चाेखा का चखा स्वाद

          May 21, 2025

          Mumbai: अपनी जादुई आवाज से फैंस का दिल जीतने वाले गायक पंकज उधास का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

          February 26, 2024
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.