मेरठ।
फर्जी कंपनी बनाकर जीएसटी विभाग को 20 करोड़ का चूना लगाने वाले कारोबारी आदित्य जैन को गिरफ्तारी कर लिया गया है। उसे फर्जी बिल बनाते रंगे हाथ धर दबोचा गया। गिरफ्तारी कारोबारी के पास से भारी मात्रा में फर्जी जीएसटी इन्वॉयस, ई-वे बिल, रबर स्टाँप, फर्जी चालान आदि बरामद की गई है। आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जीएसटी विभाग की इंटेलिजेंस अधिकारी ने बताया कि कारोबारी अपनी पत्नी, बहन और खुद के नाम पर कई अलग अलग फर्म कागजो में बनाकर दो सालो में 20 करोड़ की टैक्स की चोरी की है।

