भोजपुर।
जिले के आरा शहरी क्षेत्र के सर्वोदय नगर की किशोरी दिव्या (17 ) की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किशोरी का शव अजीमाबाद थाना क्षेत्र के खेम करमपुर गांव के निकट नहर में मिला है। मृतका के मामा ने हत्या का आरोप उसके पिता सोनू कुमार राय सहित सौतेली मां और चाची पर लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद सौतेली मां शांति देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पिता और चाची की तलाश जारी है। आरा सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर एलपी झा ने शव के पोस्टमार्टम को लेकर 4 सदस्य टीम का गठन किया है।
मृतका के मामा ने शनिवार को बताया कि उसकी बहन की मौत वर्ष 2008 में हो गई थी। इसके बाद उसके बहनोई सोनू कुमार राय ने दूसरी शादी कर ली थी और सर्वोदय नगर में घर बना कर रहते थे। 17 अगस्त को उसके बहनोई ने फोन से सूचित किया कि उसकी भांजी ने जहर खा लिया है,जिससे उसकी हालत गंभीर है। एक दिन बाद 18 अगस्त की सुबह फोन करने में बताया गया कि दिव्या की मौत हो गई और उसके शव को जला दिया गया है। मृतका के मामा ने पिता, सौतेली मां और चाची पर संयुक्त रूप से हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।


