Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 13:23
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»खाद की बोरियों में छुपाकर लाई जा रही 87 पेटी विदेशी शराब जब्त, पिकअप चालक गिरफ्तार
          Headline

          खाद की बोरियों में छुपाकर लाई जा रही 87 पेटी विदेशी शराब जब्त, पिकअप चालक गिरफ्तार

          today post liveBy today post liveDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Nawada News:- नवादा जिले में मद्य निषेध विभाग की टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद की बोरियों के नीचे छुपाकर लाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई अकबरपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर–अकबरपुर ओवरब्रिज के पास की गई, जहां एक पिकअप वाहन से कुल 87 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से पिकअप चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

           

          मद्य निषेध विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब लदी एक पिकअप वाहन, जिसका निबंधन संख्या BR04 GL 7939 है, थाली होते हुए बिहार में प्रवेश करने वाली है। सूचना के आधार पर अवर निरीक्षक मद्य निषेध नागो लाकड़ा और श्री न्यूटन के संयुक्त नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने रणनीति के तहत फतेहपुर–अकबरपुर ओवरब्रिज के समीप घेराबंदी कर संदिग्ध पिकअप को रोक लिया।

           

          वाहन की तलाशी के दौरान पिकअप में रखी खाद की बोरियों के नीचे बड़ी चतुराई से विदेशी शराब छुपाकर रखी गई थी। जांच में रॉयल स्टैग डीलक्स प्रीमियम व्हिस्की 375 एमएल के 41 कार्टन (369 लीटर), 750 एमएल के 11 कार्टन (99 लीटर) और 180 एमएल की 31 पेटी (267.840 लीटर) बरामद की गई। इसके अलावा ब्लेंडर्स प्राइड सिलेक्ट प्रीमियम व्हिस्की 750 एमएल का एक कार्टन (9 लीटर), आईकॉनिक व्हिस्की 375 एमएल का एक कार्टन (9 लीटर), मैकडोवेल्स नंबर-1 व्हिस्की 375 एमएल का एक कार्टन (9 लीटर) तथा इंपिरियल ब्लू व्हिस्की 375 एमएल का एक कार्टन (9 लीटर) भी जब्त किया गया। कुल मिलाकर 771.840 लीटर विदेशी शराब और 2688 बोतलें बरामद की गई हैं।

           

          पिकअप चालक की पहचान पवन कुमार, पिता जमडोरी दास, ग्राम जामसौती, थाना चरकुमा, जिला हजारीबाग के रूप में हुई है। पूछताछ में चालक ने स्वीकार किया कि शराब को कोडरमा से लाकर बिहार शरीफ पहुंचाया जाना था। फिलहाल उससे आगे की पूछताछ जारी है।

           

          मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में शराब के वास्तविक मालिक, सप्लायर और प्राप्तकर्ता की पहचान की जा रही है और उनके विरुद्ध भी मद्य निषेध अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस छापेमारी अभियान में मद्य निषेध सिपाही मोहम्मद इरफान अहमद की सक्रिय भूमिका रही। विभाग ने इसे शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता बताया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.