Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 10 June 2026 || 22:54
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»एक करोड़ का इनामी मिसिर बेसरा सहित 8 नक्‍सलियों ने किया आत्मसमर्पण , सभी नक्सली खाली हाथ आये थे
          Headline

          एक करोड़ का इनामी मिसिर बेसरा सहित 8 नक्‍सलियों ने किया आत्मसमर्पण , सभी नक्सली खाली हाथ आये थे

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 4, 2023Updated:January 4, 2023No Comments5 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में  बुधवार को आयोजित एक समारोह में एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा उर्फ सागर और पतिराम मांझी उर्फ अनल दस्ता के तीन महिला सहित आठ सदस्यों ने आइजी रांची के समझ आत्मसमर्पण किया । आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में जयराम बोदरा उर्फ जूरिया बोदरा (माईलपी, सोनुवा, पश्चिमी सिंहभूम, चाइबासा), सरिता उर्फ मुंगेली सरदार उर्फ सरिता सरदार उर्फ सानिता (रायजामा, रायगनिया, खरसावां, सरायकेला-खरसावां), मारतम आंगरिया (कतम्बा, गोइलकेरा, पश्चिमी सिंहभूम), सोमवारी कुमारी उर्फ टोनी (आराहंगा, तमाड़, रांची), तुंगीर पूर्ति (रेंगदहातू, बंगलसाईं, टोंटो, पश्चिमी सिंहभूम), पातर कोड़ा (रेंगदहातू, टोंटो, पश्चिमी सिंहभूम), कुसनू सिरका उर्फ कार्तिका सिरका (बुलानी टोला, डबलिंग, हाटिंग, बड़बिल, क्योंझर ओडिशा) व संजू पूर्ति उर्फ रोशनी पूर्ति (चिड़ियाबेडा टोला, चटुदा, मुफ्फसिल, पश्चिमी सिंहभूम, चाइबासा) शामिल हैं। कार्यक्रम में आईजी अभियान एवी होमकर, जोनल आईजी पंकज कंबोज, डीआईजी एसटीएफ अनुप बिरथरे, चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर और सीआरपीएफ के अधिकारी मौजूद थे।

          नक्‍सलियों के नाम दर्ज है कई गंभीर मामले

          जयराम बोदरा उर्फ जूरिया के खिलाफ पश्चिम सिंहभूम के सोनुआ थाना, चक्रधरपुर, गोइलकेरा, कराईकेला व टेबो थाना में कुल 11 कांड दर्ज हैं। ये कांड हत्या, रंगदारी, धमकी और आगजनी से संबंधित हैं। महिला नक्सली सरिता उर्फ मुंगेली सरदार के खिलाफ टोकलो थाना, खरसावां व कुचाई में छह कांड दर्ज हैं। सभी कांड आर्म्स एक्ट, पुलिस पर हमला आदि से संबंधित हैं।

          किसी के खिलाफ दो, तो किसी पर पांच केस है दर्ज
          नक्सली सोमवारी कुमारी उर्फ टोनी के खिलाफ चाईबासा वह सरायकेला खरसावां जिले में दो कांड दर्ज हैं। एक कुचाई व दूसरा टोकलो थाना में। नक्सली मारतम अंगरिया के खिलाफ पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाने में कुल 5 कांड दर्ज हैं। तुंगीर पूर्ति पर टोंटो थाना में जानलेवा हमला से संबंधित एक केस दर्ज है। नक्सली पातर कोड़ा के खिलाफ पश्चिम सिंहभूम के टोंटो थाना में एक केस दर्ज है। बाकी दो के नाम किसी थाने में कोई केस दर्ज नहीं है। हालांकि, ये नक्‍सली संगठन में सक्रिय थे।

          झारखंड सरकार ने राज्य को नक्सल मुक्त राज्य बनाने का संकल्प लिया है

          आईजी अभियान एवी होमकर ने बताया कि झारखंड सरकार ने राज्य को नक्सल मुक्त राज्य बनाने का संकल्प लिया है। इसका परिणाम सकारात्मक मिल रहा है। अबतक भाकपा माओवादी सहित अन्य प्रतिबंधित नक्सली संगठनों के कई बड़े इनामी नक्सली कमांडरों से लेकर दस्ता सदस्य आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाकपा माओवादी संगठन के आठ नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सभी सरेंडर करने वाले नक्सली कोल्हान और पोड़ाहाट के सुदूर जंगल-पहाड़ी क्षेत्रों के चप्पे-चप्पे की जानकारी रखते थे।

          गांव के लोग संगठन के सदस्यों का बहुत सम्मान करते थे। इससे प्रभावित होकर वह वर्ष 2018 से संगठन से जुड़ गया

          पुलिस के समक्ष करने वाले नक्सली जयराम बोदरा उर्फ जोरिया बोदरा ने कहा कि गांव के लोग संगठन के सदस्यों का बहुत सम्मान करते थे। इससे प्रभावित होकर वह वर्ष 2018 से संगठन से जुड़ गया। उसने कहा कि वह मूल रूप से पश्चिमी सिहंभूम सोनुआ थाना क्षेत्र के माईलपी गांव का रहने वाला है। वह नक्सली सुरजा सोय के माध्यम से सैलसोया पहाड़ पर संगठन से जुड़ा। जीवन कंडुलना और सुभाष ने उसे प्रशिक्षण दिया। वह कोल्हान, पोड़ाहाट एवं ट्राईजक्शन क्षेत्र में भ्रमणशील रहता था। उसने दस्ते के सदस्यों के साथ लोटाबुरु पहाड़ पर संगठन के अपटन, रवि और गुलशन से हथियार का प्रशिक्षण लिया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात महाराज प्रमाणिक से हुई। महाराज ने बोदरा को आईईडी लगाना सिखाया। इसके बाद वह मिसिर बेसरा के साथ सरजोमबुरु पहाड़ी पर रहा। संगठन में सक्रिय रूप से रहा।

          प्रलोभन ने बना दिया नक्सली

          नक्सली सरिता उर्फ मुंगली सरदार सरायकेला-खरसांवा की रहने वाली है। वर्ष 2019 में गांव में भाकपा माओवादी के महाराजा प्रमाणिक दस्ते के लोग आये और संगठन में जुड़ने का प्रलोभन दिया। इससे प्रभावित होकर वह संगठन से जुड़ी। सोमवारी कुमारी रांची के तमाड़ की रहने वाली है। नक्सली सोमवारी भी प्रलोभन में पड़कर संगठन से जुड़ी। नक्सली तुंगीर पूर्ती पश्चिमी सिंहभूम टोंटो थाना क्षेत्र रेंगड़ाहातू का रहने वाला था। उसे भी प्रलोभन देकर संगठन में शामिल किया गया। पातर कोड पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो थाना क्षेत्र रेंगड़ाहातू का रहने वाला है। उसे भी प्रलोभन देकर संगठन से जोड़ा गया। वह वर्ष 2021 के मई में संगठन से जुड़ा। उसे गोविंद कोड़ा ने संगठन से जोड़ा।

          मारपीट की धमकी पर जुड़ा संगठन से

          पश्चिमी सिंहभूम के नक्सली मारतम अंगरिया को संगठन में शामिल नहीं होने पर मारपीट की धमकी दी गयी। इसके बाद वह वर्ष 2019 में संगठन से जुड़ गया।

          रास्ता दिखाने के बहाने ले गए और संगठन से जोड़ा

          नक्सली कुसनु सिरका ओड़िसा के थाना बड़बिल के बुलानी का रहने वाला है। वह वर्ष 2020 में बकरी चरा रहा था। इसी दौरान अनमोल के दस्ते ने रास्ता दिखाने के बहाने जबरन राजाबासा ले गया और दस्ता में शामिल कर लिया। इस दौरान प्रेम प्रसंग होने के बाद संजू पूर्ति उर्फ रौशन से शादी कर लिया।नक्सली संजू पूर्ति उर्फ रौशन पूर्ति पश्चिमी सिहंभूम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चिड़ियाबेला गांव की रहने वाली है। वर्ष 2019 अक्टूबर में नक्सली दोकोल उर्फ सागेन अंगरिया ने चावल पहुंचाने के बहाने जबरन उसे जंगल ले गया और दस्ता में शामिल कर लिया। वह कोल्हान क्षेत्र में दस्ता प्लाटून सदस्य के रूप में सक्रिय रही। इसी दौरान दस्ता के कार्तिक से प्रेम हो गया और उससे शादी कर ली।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          आत्मसमर्पण इनामी नक्सली रांची न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          June 10, 2026

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          June 10, 2026

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          June 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जीजा समेत दो गिरफ्तार

          भागलपुर बाइपास पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.