Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 18:28
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline» रामगढ़ उपचुनाव में 67.96 प्रतिशत मतदाताओं ने डाला वोट, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ चुनाव
          Headline

           रामगढ़ उपचुनाव में 67.96 प्रतिशत मतदाताओं ने डाला वोट, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ चुनाव

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 27, 2023No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ramgarh:  रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार को  वोटिंग की प्रक्रिया शाम पांच बजे खत्म हो गई। अब दो मार्च को काउंटिंग की जाएगी। जिला प्रशासन ने रिपोर्ट जारी की और बताया कि 67.96 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। कुल 405 बूथों पर 228152 मतदाताओं ने वोट डाले हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 115931 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 112221 है। यह प्रतिशत 2019 के चुनाव के मुकाबले 3 प्रतिशत कम है। 2019 में 71.36 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना वोट डाला था।

          कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम पहुंचाएं जा रहे हैं ईवीएम

          शाम 5 बजे मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम को पोलिंग एजेंट के सामने ही सील कर दिया गया। ईवीएम मशीन को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रामगढ़ कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सभी ईवीएम को रखा जाएगा। मतदान केंद्रों से स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने के लिए सेक्टर में मौजूद पदाधिकारियों के द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। बरलंगा से लेकर रामगढ़ शहर तक पदाधिकारी मुस्तैद हैं। ईवीएम को किसी भी स्तर पर कोई नुकसान ना हो इसके लिए स्कोर्ट पार्टी को भी तैनात किया गया है।

          शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ चुनाव
          रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस वजह से किसी भी बूथ पर ना तो कोई हिंसक झड़प हुई और ना ही कहीं पर कोई वारदात हुई। पुलिस की मुस्तैदी की वजह से एक – दो बूथ पर राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई नोकझोंक को भी शांत करा दिया गया। मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में पुलिस की मौजूदगी ने शांतिपूर्वक मतदान कार्य को संपन्न करा दिया।

          रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के मतदान के बाद सभी 18 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। वोटिंग के बाद आजसू और कांग्रेस उम्मीदवार अब आमने-सामने हैं। जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, यह तो दो मार्च को ईवीएम का पिटारा खुलने के बाद सबके सामने होगा। लेकिन मतदान के बाद जो रुझान सामने आए हैं, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि आजसू और कांग्रेस उम्मीदवार के बीच कड़ी लड़ाई है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          आजसू कांग्रेस मतदान रामगढ़ न्यूज शांतिपूर्ण
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.