Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 10 July 2026 || 10:43
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार के सारण में आर्केस्ट्रा समूहों पर छापे में 6 नाबालिग बच्चियों को कराया गया मुक्त
          Headline

          बिहार के सारण में आर्केस्ट्रा समूहों पर छापे में 6 नाबालिग बच्चियों को कराया गया मुक्त

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 2, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          –मुक्त कराई गई बच्चियों को दिल्ली, पश्चिम बंगाल और नेपाल से ट्रैफिकिंग के जरिए लाया गया था
          Saran News:  जिले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सूचना और नारायणी सेवा संस्थान की निशानदेही पर जिले की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आर्केस्ट्रा समूहों पर छापे मार कर छह नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया। इनमें से तीन लड़कियां बिहार की जबकि एक-एक लड़की पश्चिम बंगाल, दिल्ली और नेपाल से ट्रैफिकिंग करके लाई गई थीं।

          सारण जिले में पुलिस ने बुधवार की सुबह न्यू आर्केस्ट्रा ग्रुप, शिव शक्ति आर्केस्ट्रा और मुस्कान आर्केस्ट्रा और म्यूजिकल ग्रुप पर छापामार कार्रवाई कर 6 नाबालिग बच्चियों को मुक्त काराया । इन बच्चियों की उम्र 15 से 17 साल तक की थी। छापामार कार्रवाई के दौरान आर्केस्ट्रा संचालक फरार पाए गए। पुलिस उनकी खोज कर रही है। सारण जिले के एकमा थाना इलाके में मुक्त कराई गई सभी नाबालिग लड़कियों को थाना परिसर में लाया गया। फिर वहां से उन्हें चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कार्रवाई में नारायणी सेवा संस्थान के पदाधिकारी भी शामिल रहे।

          जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन का सहयोगी संगठन नारायणी सेवा संस्थान पिछले दो साल से आर्केस्ट्रा में नाबालिग बच्चियों के शोषण के खिलाफ अभियान चलाए हुए है। उसने पुलिस के साथ मिल कर आर्केस्ट्रा समूहों पर करीब दो दर्जन छापामार कार्रवाई कर 180 से अधिक नाबालिग बच्चियों को शोषण से मुक्त कराया है। नारायणी सेवा संस्थान के सचिव ऋतुराज ने सरकार और प्रशासन की सक्रियता और सहयोग के लिए तारीफ की और कहा कि प्रशासन की मदद से ही पुलिस ट्रैफिकर्स और अवैध रूप से नाबालिग बच्चियों से काम कारवाने वाले आर्केस्ट्रा मालिकों पर सख्त कार्रवाई कर रही है।

          ऋतुराज ने कहा कि इन आर्केस्ट्रा समूहों ने अलग-अलग राज्यों में अपने कार्यालय खोल रखे हैं, जहां से उनके दलाल ट्रैफिकिंग के जरिए गरीब व मजबूर परिवारों की लड़कियों को शानदार भविष्य का झांसा और लालच देकर आर्केस्ट्रा में काम करने के लिए अपने जाल में फंसा कर लाते हैं। बाद में उन्हें छोटे कपड़ों में न केवल अश्लील डांस करने के लिए मजबूर किया जाता है, बल्कि उनसे वेश्यावृत्ति भी कराई जाती है।”

          उल्लेखनीय है कि बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए काम करने वाले संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन की याचिका पर सुनवाई करते हुए पटना हाई कोर्ट ने पिछले हफ्ते आर्केस्ट्रा समूहों में ट्रैफिकिंग के जरिए लाई गई नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण और उत्पीड़न को रोकने के लिए उनके नियमन और निगरानी के लिए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया था। इसके बाद आर्केस्ट्रा समूहों पर सरकार और प्रशासन ने कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Human Rights Commission action Human trafficking rescue Narayani Seva Sansthan rescue raid on orchestra trafficking of minor girls आर्केस्ट्रा में छापा नाबालिग लड़कियों की तस्करी नारायणी सेवा संस्थान बचाव मानव तस्करी रेस्क्यू मानवाधिकार आयोग कार्रवाई
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          राहुल बच्चा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित शब्बे घायल, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में लगी गोली

          July 9, 2026

          पारिवारिक विवाद में मां ने दो बेटियों को कुएं में फेंका, मौत, गिरफ्तार

          July 9, 2026

          नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप

          July 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          राहुल बच्चा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित शब्बे घायल, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में लगी गोली

          पारिवारिक विवाद में मां ने दो बेटियों को कुएं में फेंका, मौत, गिरफ्तार

          नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप

          बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने भरा नामांकन,एनडीए नेताओं ने दिखाई एकजुटता

          आय से अधिक संपति के मामले में सिवान में पदस्थापित उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर ईओयू का छापा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.