Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 2 May 2026 || 17:57
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»धनबाद खदान हादसे में 6 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा,गलत माइनिंग पर उठे सवाल, मुआवजे की मांग तेज
          Headline

          धनबाद खदान हादसे में 6 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा,गलत माइनिंग पर उठे सवाल, मुआवजे की मांग तेज

          today post liveBy today post liveSeptember 6, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Dhanbad News:-  झारखंड के धनबाद जिले के अंगारपथरा ओपी क्षेत्र में संचालित अंबे आउटसोर्सिंग खदान में शुक्रवार को हुए दर्दनाक हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई। खदान में अचानक हुए भू-स्खलन के कारण एक सर्विस वैन सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी थी। हादसे के बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसमें शनिवार तक सभी मजदूरों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। शुक्रवार को हादसे के तुरंत बाद बीसीसीएल की माइंस रेस्क्यू टीम ने तीन शवों को खदान से बाहर निकाला था। इसके बाद शनिवार को एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल हुई और कड़ी मशक्कत के बाद तीन और शव बाहर लाए गए। इस प्रकार सभी छह मजदूरों के शव बरामद हो गए।

          एनडीआरएफ के कमांडर कौशल कुमार ने बताया कि माइनिंग क्षेत्र होने की वजह से बचाव कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण था। ऑपरेशन के दौरान भी हल्की स्लाइडिंग होती रही, लेकिन बीसीसीएल की माइंस रेस्क्यू टीम और एनडीआरएफ ने साहस और धैर्य के साथ अभियान को अंजाम दिया।

          गौरतलब है कि बीसीसीएल के एरिया 4 में अंबे आउटसोर्सिंग के तहत यह खदान संचालित हो रही थी। हादसे के समय वैन में छह मजदूर सवार थे, जिन्हें बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन सभी की मौत हो गई।

          इस बीच गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने बीसीसीएल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा गलत ढंग से माइनिंग की जा रही थी, जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को उचित मुआवजा और परिवारों को सहायता देने की मांग की।

          इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोग और श्रमिक संगठन भी खनन कंपनियों से सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की मांग कर रहे हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अंगारपथरा खदान रेस्क्यू एनडीआरएफ अभियान धनबाद झारखंड खदान दुर्घटना धनबाद खदान हादसा बीसीसीएल आउटसोर्सिंग हादसा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          साइबर पुलिस ने किया मोतिहारी में क्रिप्टो मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा खुलासा, 70 लाख कैश बरामद,50 करोड़ USDT ट्रांजैक्शन उजागर,चार गिरफ्तार

          May 2, 2026

          भारत-नेपाल सीमा पर ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, आंध्र नंबर कार से 12 हजार नशीले इंजेक्शन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          May 1, 2026

          धनबाद–बोकारो मार्ग पर बड़ा खतरा मंडराया , केंदुआ में फिर भू-धंसान से हड़कंप

          May 1, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          साइबर पुलिस ने किया मोतिहारी में क्रिप्टो मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा खुलासा, 70 लाख कैश बरामद,50 करोड़ USDT ट्रांजैक्शन उजागर,चार गिरफ्तार

          भारत-नेपाल सीमा पर ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, आंध्र नंबर कार से 12 हजार नशीले इंजेक्शन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          धनबाद–बोकारो मार्ग पर बड़ा खतरा मंडराया , केंदुआ में फिर भू-धंसान से हड़कंप

          3 मई को चंपारण से शुरू होगी निशांत की सदभाव यात्रा, जदयू में जोश

          डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 17 लाख ठगे, साइबर पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.