Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 9 July 2026 || 19:07
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रोहतास में आर्केस्ट्रा समूहों पर छापे, 42 बच्चियों सहित 45 बच्चों को मुक्त कराया
          Headline

          रोहतास में आर्केस्ट्रा समूहों पर छापे, 42 बच्चियों सहित 45 बच्चों को मुक्त कराया

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 6, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          मुक्त कराई गई ज्यादातर बच्चियां छत्तीसगढ़ की, 5 गिरफ्तार

          Rohtas News:  बाल मजदूरी, बच्चों की ट्रैफिकिंग और बाल यौन शोषण के खिलाफ बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। बाल अधिकार संगठन एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन (एवीए) की सूचना पर बिहार के रोहतास जिले की पुलिस ने नटवार थाना क्षेत्र में  रेड लाईट एरिया में  छापे मारी कर 42 लड़कियों और तीन लड़कों सहित 45 बच्चों को मुक्त कराया। इनमें से ज्यादातर लड़कियां छत्तीसगढ़ की हैं। मुक्त कराए गए सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया, जहां आगे की कार्रवाई जारी है।

          इन बच्चियों को मुक्त कराने के लिए ‘आपरेशन नटराज’ के तहत जिले के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार की अगुआई में नौ थानों की पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) सहित पूरे जिले का पुलिस अमला शामिल था। इस दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ जारी है। एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन की टीम को पता चला था कि जिले में आर्केस्ट्रा समूहों में कार्य करने करने के लिए दूसरे राज्यों और खास तौर से छत्तीसगढ़ से जनजातीय समुदाय की लड़कियों को यहां लाया जा रहा है। उनसे आर्केस्ट्रा में काम करने के नाम पर वेश्यावृत्ति भी कराई जाती है।

          इस बाबत सभी जानकारियां बिहार के पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) डॉ. अमित कुमार जैन से साझा की। डॉ. जैन के आदेश पर पुलिस ने आर्केस्ट्रा ग्रुपों में यौन शोषण व उत्पीड़न की पीड़ित बच्चियों को मुक्त कराने के लिए ‘आपरेशन नटराज’ शुरू किया। आर्केस्ट्रा पार्टियों के सात से आठ ठिकानों पर छापे मारे गए और इन बच्चियों को मुक्त कराया गया। तड़के चार बजे से दस बजे तक छह घंटे चली इस छापामार कार्रवाई में पुलिस की 19 गाड़ियां शामिल रहीं।

          एवीए के वरिष्ठ निदेशक मनीष शर्मा ने बताया कि अलग-अलग राज्यों से गरीब व मजबूर परिवारों को लड़कियों को आर्केस्ट्रा में काम करने के लिए लाया जाता है।जहां न सिर्फ उन्हें छोटे कपड़ों में अश्लील नृत्य करने के लिए मजबूर किया जाता है, बल्कि उनसे वेश्यावृत्ति भी कराई जाती है। पहले ज्यादातर लड़कियां पश्चिम बंगाल से लाई जाती थीं, लेकिन अब छत्तीसगढ़ इन ट्रैफिकिंग गिरोहों का नया ठिकाना है। देखने में आया है कि ट्रैफिकर अब इन लड़कियों से झूठ-मूठ का विवाह रचाते हैं। उन्हें खरीद कर, पढ़ाई या फिर नौकरी का झांसा देकर लाते हैं। बहुत सी लड़कियां यौन शोषण के साथ ही बाल विवाह की भी पीड़ित होती हैं। इन्हें अमानवीय स्थितियों में रखा जाता है और अमानवीय बर्ताव किया जाता है। यह एक संगठित अपराध है और इन अंतरराज्यीय ट्रैफिकिंग गिरोहों में कई प्रभावशाली लोग शामिल हैं। लिहाजा इसकी पूरी तहकीकात कर इन गिरोहों पर नकेल कसने की जरूरत है।

          जेआरसी का सहयोगी है संगठन

          उल्लेखनीय है कि एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन देश में बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए 250 से भी ज्यादा गैरसरकारी संगठनों के नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) का सहयोगी संगठन है। यह देश के 26 राज्यों के 416 जिलों में बाल मजदूरी, बाल यौन शोषण, बच्चों की ट्रैफिकिंग और बाल विवाह के खिलाफ जमीनी अभियान चला रहा है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Operation Nataraj’ Orchestral groups Trafficking of children
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने भरा नामांकन,एनडीए नेताओं ने दिखाई एकजुटता

          July 9, 2026

          आय से अधिक संपति के मामले में सिवान में पदस्थापित उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर ईओयू का छापा

          July 9, 2026

          पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला होमगार्ड ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज

          July 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने भरा नामांकन,एनडीए नेताओं ने दिखाई एकजुटता

          आय से अधिक संपति के मामले में सिवान में पदस्थापित उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर ईओयू का छापा

          पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला होमगार्ड ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज

          जमशेदपुर DD Bar Murder: बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपितों को पुूलिस ने भेजा जेल, अबतक 12 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपित ने किया सरेंडर

          डबल मर्डर से दहला समस्तीपुर, कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके साथी की गोली मारकर ह/त्या, घटना गैंगवार या शराब कारोबार की रंजिश तलाशने में जूटी पुलिस

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.