Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 10 June 2026 || 01:49
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नौकरी के नाम पर झांसा देने वाले फर्जी मार्केटिंग कंपनियों पर छापेमारी, 400 बच्चे कराये गए मुक्त
          Headline

          नौकरी के नाम पर झांसा देने वाले फर्जी मार्केटिंग कंपनियों पर छापेमारी, 400 बच्चे कराये गए मुक्त

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 29, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Motihari News :  जिला अन्तर्गत भारत-नेपाल सीमा के सीमावर्ती शहर रक्सौल में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 47वीं बटालियन ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फर्जी मार्केटिंग कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान करीब 400 नाबालिग और बालिग युवकों को रेस्क्यू किया गया। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर रक्सौल एसडीपीओ धीरेन्द्र कुमार और एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट दीपक कृष्णा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एसएसबी व महिला पुलिस बल के जवानो ने इन फर्जी कंपनियों का जालसाजी नेटवर्क को ध्वस्त किया है।

          इन कंपनियों में बिन मेकर और डीबीआरओ दिनकर एसोसिएट्स शामिल हैं, जो दवा कंपनी और नेटवर्किंग की आड़ में वर्षों से किशोरों और युवकों को नौकरी के नाम पर ठग रही थी। इन कंपनियों का नेटवर्क बिहार, उत्तर प्रदेश, नेपाल, उड़ीसा समेत कई राज्यों तक फैला हुआ है। हर दिन 100 से 500 बच्चों को फॉर्मल ड्रेस में शहर के अलग-अलग इलाकों में देखा जाता था। ये बच्चे नागा रोड, कोइरिया टोला, ब्लॉक रोड, सैनिक रोड, कौड़ीहार, मौजे आदि इलाकों में प्रतिदिन घूमते नजर आते थे।

          गुप्त जांच के बाद हुई कार्रवाई

          एसएसबी की मानव तस्करी रोधी इकाई को इस जालसाजी की सूचना मिली थी। सूचना के बाद गुप्त जांच कर बड़े पैमाने पर रेड की योजना बनाई गई। पुलिस और एसएसबी के भारी दल-बल के साथ एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान चार लड़कियों समेत लगभग 400 सौ बच्चों को मुक्त कराया गया। हालांकि, अब तक कंपनी के संचालको में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

          एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि नेपाल, उत्तरप्रदेश, बिहार के अन्य जिलों से बच्चों को नौकरी देने के बहाने बुलाया जाता है। बच्चों को बुलाकर बंधक बना कर पैसे भी वसूले जाते थे। सूचना के बाद, रक्सौल पुलिस व एसएसबी के द्वारा छापेमारी कर चार सौ बच्चों को मुक्त कराया गया है। इसमे नाबालिग बच्चें भी शामिल है। वही चार पांच लोगो को गिरफ्तार भी किया गया है।

          एसडीपीओ धीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दवा कंपनी और नेटवर्किंग के नाम पर बच्चों को फंसाया जाता था। हमें धोखाधड़ी और जालसाजी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद कार्रवाई कर 400 बच्चों को मुक्त कराया गया। आगे दोषियों की पहचान कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

          एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट दीपक कृष्णा ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि नौकरी के नाम पर बच्चों से पैसे लेकर उन्हें ट्रेनिंग दी जा रही थी। कई राज्यों के युवक इन फर्जी कंपनियों के जाल में फंस रहे थे। हमने छापेमारी कर इन बच्चों को बचाया है। इनमें से कई बच्चों से दवा की पैकिंग कराई जा रही थी। स्थानीय समाजिक संगठनो ने बताया कि ये फर्जी कंपनियां वर्षो से संचालित हो रही थी। लेकिन प्रशासनिक निष्क्रियता के कारण ये फल फूल रहे थे। लोगो ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

          छापेमारी टीम में डीएसपी धीरेंद्र कुमार, एसएसबी 47 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट नेहा सिंह, दीपक कुमार डिप्टी कमांडेंट, एसएसबी एसी रजक मिश्रा, सीओ शेखर राज मजिस्ट्रेट,पुलिस इंस्पेक्टर राजीव नंदन सिन्हा, सब इंस्पेक्टर एकता कुमारी, नेहा कुमारी, अनीता कुमारी शामिल थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          India-Nepal border Job Marketing Companies minor Rescue SSB
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          June 9, 2026

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          June 9, 2026

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          June 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

          खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक,मामले की अगली सुनवाई अब 30 जून को

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.