Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 11 June 2026 || 05:45
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार के तख्त श्री हरिमंदिर पटना साहिब में हर्षोल्लास के साथ मनाया गुरु गोविंद सिंह का 358वां प्रकाश पर्व, हजारों श्रद्धालुओं ने चखा लंगर का प्रसाद 
          Headline

          बिहार के तख्त श्री हरिमंदिर पटना साहिब में हर्षोल्लास के साथ मनाया गुरु गोविंद सिंह का 358वां प्रकाश पर्व, हजारों श्रद्धालुओं ने चखा लंगर का प्रसाद 

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 6, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          मुख्यमंत्री ने तख्त श्री हरिमंदिर पटना साहिब में मत्था टेका

          Patna News:  सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के 358वें प्रकाश पर्व बिहार में हर्ष और उल्लास से मनाया गया। प्रकाश पर्व पर पटना साहिब गुरुद्वारा में महालंगर प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु प्रसाद के रूप में लंगर चखा। लंगर में 24 घंटे महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं को निस्वार्थ भाव से लंगर चखाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  ने सहयोगी मंत्रियों विजय कुमार सिन्हा और विजय चौधरी के साथ तख्त श्री हरिमंदिर पटना साहिब में मत्था टेका।

          इस मौके पर गुरुद्वारा में सेवादारों ने निस्वार्थ भाव से सेवाएं दीं। कोई खाना बनाने में लगा था तो कोई श्रद्धालुओं को खिलाने में लगा था। महिलाएं रोटियां बनाने में जुटी थी। कोई सब्जी काटने में लगी थी। सेवादारों की श्रद्धाभक्ति देखते ही बनी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुबह गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर शुभकामना संदेश में कहा कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर मैं सिख समुदाय के सभी भाईयों एवं बहनों के साथ सभी बिहारवासियों के प्रति हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करता हूं। साथ ही इस अवसर पर बिहार की पवित्र धरती पर पधारे सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन संघर्ष, त्याग एवं बलिदान की अनुपम गाथा है। सत्यनिष्ठा, स्वाभिमान, राष्ट्र-प्रेम तथा सामाजिक समरसता से परिपूर्ण उनका जीवन सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रेरणादायी है।

          प्रकाशोत्सव में शामिल होने के लिए पंजाब के बटाला से 1505 किलोमीटर की साइकिल यात्रा तय करके सिख श्रद्धालु मनिंदर सिंह पटना साहिब पहुंचे। 22 दिसंबर को मनिंदर ने पंजाब से अपनी यात्रा शुरू की थी। गुरु गोविंद सिंह की जयंती में शामिल होने के लिए वो 6 जनवरी को पटना साहिब पहुंचे हैं। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य देश में शांति का संदेश फैलाना है।

          सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह की 358वीं जयंती आज मनाई गई। उनका जन्म पटना साहिब में पौष शुक्ल सप्तमी को हुआ था। इस वर्ष सप्तमी तिथि 5 जनवरी को रात 8:15 बजे शुरू हुई और 6 जनवरी को शाम 6:23 बजे तक थी। मुगल साम्राज्य के हिंसक और उथल-पुथल भरे समय में जन्मे गुरु गोविंद सिंह को नौ साल की उम्र में दसवें सिख गुरु के रूप में नामित किया गया था। उनके पिता गुरु तेग बहादुर नौवें सिख गुरु थे।गुरु तेग बहादुर को मुगल सम्राट औरंगजेब ने शहीद कर दिया था। क्योंकि, उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाने से इनकार कर दिया था।

          गुरु गोविंद सिंह ने 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की, जिसमें आध्यात्मिक समुदाय समाज में समानता और न्याय को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध था। अपने जीवनकाल के दौरान गुरु गोविंद सिंह ने दशम ग्रंथ जैसे कई आध्यात्मिक ग्रंथों की रचना की, जिसमें उनकी दार्शनिक प्रतिभा झलकती है। अपने लेखन के माध्यम से उन्होंने समानता और निस्वार्थ सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।

          उल्लेखनीय है कि हर साल गुरु गोविंद सिंह की जयंती को समान परंपराओं और प्रथाओं वाले कई शहरों में बड़े उत्सव के रूप में मनाया जाता है। गुरुद्वारों में अखंड पाठ होते हैं। सुबह के जुलूस यानी प्रभात फेरी में भक्त भाग लेते हैं और भजन-प्रार्थनाएं गाते हैं। इसके अलावा कीर्तन के साथ प्रार्थना सभाएं भी होती हैं, जिन्हें भक्त अपने घरों में गुरु गोविंद सिंह की शिक्षाओं के बारे में भजन गाने के लिए आयोजित करते हैं। इसके अलावा ‘लंगर’ (सामुदायिक रसोई) इस दिन सभी लोगों को मुफ़्त भोजन परोसते हैं, जो 10वें सिख गुरु द्वारा प्रचारित समानता और सेवा की भावना को दर्शाता है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          358th birth anniversary of Guru Gobind Singh Chief Minister Nitish Kumar festival of light Patna Sahib Gurdwara
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          June 10, 2026

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          June 10, 2026

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          June 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जीजा समेत दो गिरफ्तार

          भागलपुर बाइपास पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.