Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 7 November 2026 || 03:59
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रांची में खेल पुरस्कारों से नवाजे गए 33 खिलाड़ी ,जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार समारोह में पांच श्रेणियों में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया
          Headline

          रांची में खेल पुरस्कारों से नवाजे गए 33 खिलाड़ी ,जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार समारोह में पांच श्रेणियों में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 5, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi News:  उम्मीद फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को ऑड्रे हाउस में आयोजित जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार समारोह, 2024 में राज्य के 33 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कुल पांच श्रेणियों में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिनमें जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार, जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार, गुरु सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार, गुरु द्रोणाचार्य अवॉर्ड और झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार शामिल हैं।

          मुख्य अतिथि पर्यटन, कला संस्कृति और खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सभी खिलाड़ियों, कोचों और खेल को बढ़ावा देने वाले संस्थानों को सम्मानित किया। मौके पर खेल मंत्री ने कहा कि उम्मीद फाउंडेशन उन खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके बीच एक उम्मीद पैदा कर रहा है, ताकि खिलाड़ी अपने खेल से अपना और राज्य का नाम देश दुनिया में कमा सके। उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदा के साथ खिलाड़ियों को भी पैदा करता है। उम्मीद फाउंडेशन बिना किसी सरकारी सहयोग के खिलाड़ियों को सम्मानित कर रहा है। राज्य सरकार भी प्रतिभावान खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति देकर उनका सम्मान कर रही है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

          जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने खिलाड़ियों का प्रोत्साहन करते हुए कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के साथ हर समय खड़ी है। झारखंड के बिना हॉकी खेल अधूरा है। झारखंड ने देश को कई खिलाड़ी दिए। उन्होंने उम्मीद फाउंडेशन के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि यह संस्था बिना सहयोग खिलाड़ियों को सम्मान कर रही है यह बहुत बड़ी बात है। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रितेश उरांव ने सभी अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत किया और उम्मीद फाउंडेशन के कार्यों की जानकारी दी। संस्थापक सचिव निरंजन भारती ने जयपाल सिंह मुंडा की जीवनी और उनके योगदान के बारे में जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन केंद्रीय क्रीड़ा विंग के प्रदीप मिर्धा ने दिया।

          ये खिलाड़ी हुए पुरस्कृत

          जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार के तहत खिलाड़ियों के साथ कोच और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार पाने वालों में दीपिका कुमारी, निक्की प्रधान, अंकिता भगत, ब्यूटी डुंगडुंग, संगीता कुमारी, बाबूलाल हेंब्रम, मनीष मुंडा, अभिषेक लकड़ा, आलोक लकड़ा और पीयूष, सबीना कुमारी शामिल हैं। जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार के तहत विकास कच्छप, अमीषा केरकेट्टा, अनूप कुमार, ईशान सिंह, इशा सोनकर, सुजाना लकड़ा, शिला कुमारी, स्नेहा थापा, यमुना पासवान, निशिमा कुमारी और रिया वर्मा को सम्मानित किया गया।

          इसके अलावा गुरु सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार से प्रकाश राम, बबलू कुमार, सरोजनाथ महतो, भूपेंद्र नाथ राम, राजीव रंजन, ज्योति और सुधीर गोला को सम्मानित किया गया। गुरु द्रोणाचार्य अवॉर्ड से स्वर्गीय रॉबर्ट किस्पोट्टा, मानस सिन्हा और मारिया जी मिंज को सम्मानित किया गया। साथ ही झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग को झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।

          सम्मान समारोह में पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, रांची कांग्रेस महानगर के अध्यक्ष कुमार राजा, संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सोनू खलको, महेंद्र खलको, विनोद तिर्की, संगीता तिर्की, विनय महतो, शंकर दुबे, कुमुद साहू, अनिरुद्ध पांडे, विक्की करमाली, मुन्ना टोप्पो, अनिल कच्छप, दीपक मिर्धा, अक्षय तिवारी, विशाल भारद्वाज, बिन्नी डी एक्का और पुष्पा तिर्की समेत अन्य लोग मौजूद थे।

          Jaipal Singh Munda Sports Awards Players were honored Umeed Foundation
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          November 6, 2026

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          November 6, 2026

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          November 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          रामगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 20 चोरी की बाइक बरामद

          हजारीबाग में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का सदस्य अंशु दुबे घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.