Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 10 September 2026 || 02:34
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»एटीएम मशीन से 33 लाख लूट का खुलासा, 31.78 लाख के साथ कर्मी समेत चार गिरफ्तार
          Headline

          एटीएम मशीन से 33 लाख लूट का खुलासा, 31.78 लाख के साथ कर्मी समेत चार गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 5, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          नालन्दा ।  बिहार थाना क्षेत्र के गढ़पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से शुक्रवार को अपराध कर्मियों के द्वारा कैश बॉक्स को  बाहर निकाल कर  लगभग 33 लाख रुपए चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। चोरी की घटना को कैश लोडिंग करने वाली सीएमएस कंपनी के संबंधित कर्मियों की मिली भगत से अंजाम दिया गया था। मामले में पुलिस ने  सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगलकुआं निवासी (सीएमएस कंपनी के कर्मचारी सीआरए) अमरजीत कुमार, सिलाव थाना क्षेत्र के दरियासराय गांव निवासी  दीपक कुमार, सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगल कुआं बॉलीपर निवासी राकेश कुमार, व मोनू कुमार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कैश 31 लाख 78 हजार, मेन वोल्ट का डायलर, कटर, पेचकश, बैग, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल, 4 मोबाइल सेट बरामद किया है।

          नालन्दा एसपी अशोक मिश्रा ने शनिवार के दिन प्रेस वार्ता का आयोजन कर बताया कि शुक्रवार दोपहर बैंक की ओर से इसकी जानकारी दी गई थी।  एटीएम में लगभग ₹33 लाख मौजूद थे। शुक्रवार के दिन 2 बजे  17 लाख रुपए सीएमएस के कर्मियों के द्वारा डाला गया। पूर्व से ही एटीएम में 16 लाख रुपए मौजूद थे। 33 लाख रुपये की चोरी करने की बात सामने आई। घटना को लेकर डीएसपी सदर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।  दिनदहाड़े हुए इस घटना को लेकर पुलिस ने गंभीरता पूर्वक अनुसंधान को आगे बढ़ाया और तकनीकी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सीएमएस कर्मियों से पूछताछ की गई। जिसकी निशानदेही के बाद 12 घंटे के अंदर इस कांड का सफल उद्भेदन कर लिया गया।

          एसपी ने बताया कि कैश लोडिंग करने वाली सीएमएस कंपनी के संबंधित कर्मियों ने मछली मार्केट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से घटनास्थल वाले एटीएम में ₹17 लाख डालने हेतु प्राप्त किए गए एटीएम के पासवर्ड को पूर्व की योजना के अनुसार अपराध कर्मी राकेश कुमार एवं मोनू कुमार को उपलब्ध करा दिया। जिसके बाद उक्त दोनों बदमाशों ने मोटरसाइकिल लेकर बिहार थाना क्षेत्र के कचहरी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम पहुँचा। जहां शटर को बंद कर अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे के तार को पहले काट दिया एवं पासवर्ड का सहारा लेते हुए कैश ट्रे को एटीएम से बाहर निकाल लिया और उसमें रखे ₹3178000 को निकाल कर बैग में भरकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एटीएम का लॉक वाले कवर, कैमरा का तार काटने वाला कटर, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, हेलमेट सहित अन्य सामानों को सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगल कुआं स्थित अभियुक्तों के घर से बरामद कर लिया है।छापेमारी में सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी, बिहार थाना अध्यक्ष संतोष कुमार, एसआई मुरली मनोहर आजाद, चंदन कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मी  शामिल रहे।

          एसपी ने बताया कि एटीएम में पैसा डिपॉजिट करने के वक्त 6 डिजिट का पासवर्ड सीएमएस कर्मी को उपलब्ध कराया जाता है। जिसमें दो कर्मियों को तीन तीन डिजिट बताई जाती है। ताकि  पैसे चोरी की  घटना घटित न हो। बाबजूद इस मामले में अमरजीत कुमार और दीपक कुमार ने पैसे डालने के वक्त दिए गए पासवर्ड को मोनू कुमार और राकेश कुमार को बता दिया गया। जिसके बाद कारण यह घटना घटित हुई थी।

          एटीएम कैश खुलाया चोरी नालंदा न्यूज पुलिस सीएमएस कर्मी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          September 9, 2026

          अररिया में तेज बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, छह लोग आए चपेट में, तीन की मौत

          September 9, 2026

          छात्रों पर मुकदमे वापसी और CBI जांच तक आंदोलन जारी रखेगी भाजपा- आदित्य

          September 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          अररिया में तेज बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, छह लोग आए चपेट में, तीन की मौत

          छात्रों पर मुकदमे वापसी और CBI जांच तक आंदोलन जारी रखेगी भाजपा- आदित्य

          झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में AI की एंट्री, मरीजों को मिलेगा डिजिटल डॉक्टर का सहारा

          गिरिडीह साइबर थाने का दारोगा 30 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार ,केस डायरी भेजने के नाम पर मांगा था 2 लाख

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.