रांची
वाहन चेकिंग के दौरान टाटा रोड पर एक टाटा सूमो गोल्ड वाहन से रांची पुलिस ने शुक्रवार को 30 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में वाहन को भी जब्त किया गया है। जबकि वाहन का चालक चकमा देकर भागने में सफल रहा। जानकारी अनुसार एसएसपी को सूचना मिली थी कि वाहन से तस्करी के लिए गांजा ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम के द्वारा छापेमारी दल का गठन किया गया। इसको लेकर छापेमारी दल वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस क्रम में लदनापीढ़ी के पास वाहन का चालक अपनी गाड़ी को सड़क किनारे छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस जांच में वाहन से गांजा की खेप बरामद की गई। छापेमारी दल में डीएसपी नीरज कुमार, नामकुम थाना प्रभारी प्रवीर कुमार, एएसआई व्रजेंद्र कुमार व सशस्त्र बल शामिल थे।


