Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 April 2026 || 21:06
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»श्रीलंका में फंसे झारखंड के 19 श्रमिकों ने सरकार से लगाई घर वापसी की गुहार
          Headline

          श्रीलंका में फंसे झारखंड के 19 श्रमिकों ने सरकार से लगाई घर वापसी की गुहार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 2, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          गिरिडीह। मलेशिया के बाद अब श्रीलंका में फंसे राज्य के 19 श्रमिकों ने भी सुरक्षित देश वापसी की गुहार लगायी है। ये सभी राज्य के गिरिडीह, हजारीबाग और धनबाद जिलों के रहने वाले हैं। गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में  फंसे झारखंड के श्रमिकों को ज्यादा मेहनताना देने का वायदा कर कंपनियों की तरफ से वहां भेजा गया था। इनमें से 19 श्रमिकों ने सोशल मीडिया के जरिये केन्द्र व राज्य सरकार से घर वापसी की अपील करते हुए त्राहिमाम संदेश भेजा है। जिसमें बताया गया है कि कल्पतरू ट्रांसमिशन कंपनी की ओर से पिछले तीन महीने का वेतन नहीं मिलने से वे दाने-दाने के मोहताज हैं। इन श्रमिकों का कहना है कि उनके पासपोर्ट जब्त कर लिये गए हैं।

          इन श्रमिकों में गिरिडीह जिले के वकील महतो, कारू अंसारी, अब्दुल अंसारी, अख्तर अंसारी, फिरोज आलम, छत्रधारी महतो, देवानंद महतो, सहदेव महतो, रामचंद्र कुमार, प्रसादी महतो, प्रदीप महतो, तुलसी महतो, कोलेश्वर महतो, तिलक महतो, राजेश महतो, महेश महतो, धनबाद जिले के मनोज कुमार और हजारीबाग जिले के नागेश्वर महतो एवं देवेन्द्र महतो शामिल हैं। प्रवासी मजदूरों के हित में काम कर रहे झारखंड़ के भाई सिकन्दर अली ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है, जिसमें काम की तलाश में मजदूर विदेश जाते हैं, लेकिन उन्हें कई प्रकार की यातनाएं झेलनी पड़ती हैं। काफी मशक्कत के बाद ये अपने देश वापस लौट पाते हैं।

          बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब दलालों के चक्कर में पड़कर विदेश गए कामगार वहां फंस जाते हैं। बीते सालों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। पिछले गुरुवार को मलेशिया में फंसे झारखंड के 30 मजदूरों में से 10 मजदूरों की वतन वापसी हुई है। जबकि 20 मजदूर अभी भी वहीं हैं और देश वापसी की राह देख रहे हैं।

          राज्य के कई इलाकों में विदेशी कंपनियों के लिए काम करने वाले ब्रोकर गिरोह मजदूरों को ज्यादा पैसे का लालच देकर विदेश भेजते रहे हैं। जानकारी के मुताबिक झारखंड के 19 श्रमिकों को कल्पतरू ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा श्रीलंका पहुँचाया गया। लेकिन वहां मजदूरों से जब काफी कम मेहनताने पर काम कराया जाने लगा तो वे ठगा महसूस कर रहे हैं और वापसी की गुहार लगा रहे हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          गिरिडीह न्यूज वतन वापसी श्रमिक श्रीलंका सरकार
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          April 26, 2026

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          April 26, 2026

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.