रांची।
गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति झारखंड के आईजी अभियान साकेत कुमार सिंह सहित 12 अधिकारियों और जवानों को विभिन्न पदक से नई दिल्ली में सम्मानित करेंगे। इन में एक को राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक, दो को वीरता पदक, एक को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 8 को पुलिस सराहनीय पदक दिए जाएंगे। पुलिस वीरता पदक से एसपी कुणाल और दारोगा प्रकाश कुमार रजक एवं राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से स्पेशल ब्रांच के एडीजी मुरारी लाल मीणा को सम्मानित किया जाएगा। अन्य पदक के लिए हवलदार कैलाश प्रसाद, रांची के एसटीएफ के सत्येंद्र नाथ, रामजन्म प्रसाद, तिल प्रसाद, एएसआई मनोज कुमार दास और सुनील कुमार राम, हवलदार नंद जी यादव चयनित किए गए हैं। जबकी शहीद एएसआई बनुआ उरांव को मरणोपरांत राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक मिलेगा। वे 8 जून 2018 को नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे।

