Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 01:01
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: नामकुम फायरिंग मामले में मुख्य आरोपित सहित 12 गिरफ्तार, हथियार बरामद
          Headline

          Ranchi: नामकुम फायरिंग मामले में मुख्य आरोपित सहित 12 गिरफ्तार, हथियार बरामद

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 18, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  नामकुम में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित सहित 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने दो पिस्टल, छह गोली, दो बाइक और 13 मोबाइल फोन बरामद किया है। पकड़े गए आरोपितों में मुख्य आरोपित प्रवेश कुमार, सूरज कुमार साहू, सुनील मुंडा, विनोद कुमार राम, शुभम कुमार, मनीष उर्फ मोनू कुमार गिरी , विजय टोप्पो, रोहन सिंह, समीर बा, आलोक कुल्लू, प्रकाश कुमार और रवि सिन्हा शामिल हैं।

          एएसपी मूमल राज पुरोहित ने शनिवार को नामकुम थाने में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि नामकुम थाना के केतारीबगान में 1.44 एकड़ जमीन को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था। यह जमीन भुईहरी एवं पहनई है, जो खतियान में रंजीत पाहन के नाम से दर्ज है। इसी जमीन विवाद को लेकर कई बार धारा-144 के तहत कार्रवाई की गयी है। अनुमंडल दण्डाधिकारी सदर, रांची ने अपने निर्णय में स्वामित्व विवाद को लेकर सक्षम न्यायालय में जाने का आदेश दिया है। अनुमंडल दण्डाधिकारी सदर रांची ने 27 अगस्त, 22 को उक्त भूमि में स्टेटश को रखने का आदेश दिया था।  जिसे 22 अक्टूबर, 22 को विलोपित कर दिया गया।

          इसके बाद रंजीत पाहन उक्त जमीन में निर्माण कार्य करा रहा था, जिसे बीच में द्वितीय पक्ष के सन्नी आकाश खलखो की ओर से तोड़ा भी गया था। इस संबंध में नामकुम थाने में चार फरवरी को मामला दर्ज किया गया था। बावजूद इसके रंजीत पाहन की ओर से उक्त जमीन में कार्य किया जा रहा था। इसके बाद 16 मार्च को अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची के यहां से स्टेटस को प्राप्त होने पर कार्य को बंद करा दिया गया था। फिर 17 मार्च को ग्रेस खलखो के समर्थक करीब 50-60 व्यक्ति निर्माण कार्य को तोड़ने के लिए उक्त भूमि पर पहुंचे एवं तोड़-फोड़ शुरू किये।

          इसी बीच रंजीत पाहन के तरफ से 40-50 लोग आपस में भिड़ गये एवं मारपीट होने लगी। दोनों तरफ से फायरिंग की घटना हुई, जिसमें रंजीत पाहन के ग्रुप की महिला नीलिमा सरोज के सिर में एवं एक व्यक्ति आशीष श्रीवास्तव के घुटना में चोट लगी। रंजीत पाहन के तरफ से आये शूटर प्रवेश कुमार राम और सुरज साहू की ओर से फायरिंग की गयी, जिससे राहुल नाग एवं आशीष कुमार के पैर में गोली लगी। दोनों का इलाज रिम्स अस्पताल रांची में चल रहा है। प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंच कर शान्ति व्यवस्था कायम की ।

          एएसपी ने बताया कि मामले में अजय जोसेफ खलखो की ओर से अशोक पासवान और उनके गुर्गे के खिलाफ नामकुम थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है। दूसरे पक्ष के रंजीत पाहन ने 11 नामजद एवं 70-80 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कांड अनुसंधान के क्रम में 12 आरोपितों को हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          गिरफ्तार जमीन विवाद फायरिंग रांची न्यूज शूटर
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.