Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 13 September 2026 || 00:33
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार में वज्रपात की चपेट में आने से 11 की मौत व पांच गंभीर
          Headline

          बिहार में वज्रपात की चपेट में आने से 11 की मौत व पांच गंभीर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 9, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna News:  बिहार में बुधवार को आकाशीय बिजली (वज्रपात) की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें सबसे ज्यादा बेगूसराय में पांच लोगों की मौत हुई। इसके अलावा मधुबनी में तीन, दरभंगा में दो और अररिया में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

          बेगूसराय जिले के बलिया, साहेबपुर कमाल, मुफस्सिल, भगवानपुर और मटिहानी थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हुई है और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव में 50 वर्षीय बिरल पासवान की मौत हो गई है, जबकि उनकी पत्नी जितन देवी गंभीर रूप से झुलस गई हैं। पत्नी काे बलिया पीएचसी में भर्ती कराया गया है। यह दंपति खेत से भूसा लेकर आ रहे थे, तभी अचानक आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आ गए।

          दूसरी घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मोहनपुर ढाब बहियार में हुई, जहां महादलित टोला नवटोलिया की रहने वाली 60 वर्षीय इंदिरा देवी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

          तीसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोला बहियार में हुई, जहां सूजा गांव के निवासी 45 वर्षीय पंकज महतो खेत से लौटते समय अचानक हुए वज्रपात से जान गंवा बैठे। चौथी घटना मटिहानी के सिंहमा गांव में हुई, जहां सिंहमा गांव के वार्ड-4 निवासी 80 वर्षीय जनार्दन महतो की आकाशीय बिजली गिरने मौत हो गई। पांचवीं घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर गांव में 13 वर्षीय अंशु कुमारी पुत्री रामकुमार सदा की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। उसके साथ की तीन अन्य महिलाएं और बच्चियां संजू देवी, आंचल कुमारी और मुस्कान कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इनकाे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

          मधुबनी में तीन की मौत

          मधुबनी जिले में झंझारपुर थाना क्षेत्र के पिपरौलिया पंचायत वार्ड संख्या -4 में निवासी रमन कुमार महतो की पत्नी दुर्गा देवी (47 वर्ष) बारिश में अपने गोइथा (गोबर से बने उपले) को ढकने के लिए गई थी, तभी वह व्रजपात की चपेट में आ गई और उनकी मौके पर मौत हो गई। दूसरी घटना अंधराठाढ़ी प्रखंड के रुद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ननौर पंचायत के अलपुरा गांव में हुई। गेहूं के बोझ को पॉलिथीन से ढकने के लिए पिता-पुत्री खेत गए थे। उनके साथ उनका पुत्र भी था। तभी अचानक वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्री की वहीं पर मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र बाल-बाल बच गया। रुद्रपुर थानाध्यक्ष आयशा कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

          दरभंगा में दो की मौत

          दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज आंधी के साथ हुई वर्षा और वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गई। लदहो पंचायत के कटैया गांव निवासी स्व. लखन चौपाल के 68 वर्षीय पुत्र जवाहर चौपाल सुबह के आठ बजे अपने खेत गेहूं की थ्रेसरिंग के लिए गए थे। तभी वह वज्रपात की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जिले की दूसरी घटना रोहार -महमूदा पंचायत के महमूदा गांव में दिन के करीब 11 बजे वर्षा होने दौरान अजीत यादव के घर पर वज्रपात हो गया। इससे घर में बैठे उनके 10 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार की मौत हो गई।

          अररिया में वज्रपात की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

          जिले में फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत परवाहा पंचायत के घिवाहा वार्ड संख्या दो में मंगलवार की रात आकाशीय बिजली गिरने से वार्ड संख्या दो परवाहा निवासी 50 वर्षीय मोहम्मइ शब्बीर पिता मोहम्मद गफूर की मौत हो गई हैl

          Begusarai Bihar Bihar News thunderstorm
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रिमिक्स फॉल में डूबने से छात्र की मौत,दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था

          September 12, 2026

          से/क्स स्कॉर्ट जॉब और वशीकरण के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 6 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

          September 12, 2026

          गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारी,73 स्वास्थ्य शिविर और 24 घंटे कंट्रोल रूम

          September 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रिमिक्स फॉल में डूबने से छात्र की मौत,दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था

          से/क्स स्कॉर्ट जॉब और वशीकरण के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 6 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

          गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारी,73 स्वास्थ्य शिविर और 24 घंटे कंट्रोल रूम

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.