दुमका।
मसलियां थाना क्षेत्र अंतर्गत मेला देखकर लौट रही एक नाबालिक से दस लड़कों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। हालांकि मामला दस दिन पूर्व की है,पर इस मामले में रविवार की देर शाम थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
जानकारी अनुसार 14 वर्षीय नाबालिग दोस्तों के संग मेला देखने गई थी। घर वापसी के दौरान रास्ते में दस लड़कों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। नाबालिक ने दस दिनों बाद अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस पर परिजनों ने इस मामले में पांच नामजद और पांच अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।


