Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 17 August 2026 || 00:20
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»1.28 करोड़ की जमीन डील के बाद लापता सत्यप्रकाश साह वृंदावन से बरामद, अपहरण की कहानी निकली झूठी,पत्नी से परेशान होकर छोड़ा था घर
          Headline

          1.28 करोड़ की जमीन डील के बाद लापता सत्यप्रकाश साह वृंदावन से बरामद, अपहरण की कहानी निकली झूठी,पत्नी से परेशान होकर छोड़ा था घर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 8, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर जिले में 1 करोड़ 28 लाख 16 हजार रुपये की जमीन डील के बाद लापता हुए सत्यप्रकाश साह को पुलिस ने करीब छह महीने बाद उत्तर प्रदेश के वृंदावन से बरामद कर लिया है। इस मामले में अब तक जो अपहरण की कहानी सामने आ रही थी, वह पूरी तरह झूठी साबित हुई है।

          जानकारी के अनुसार तिलकामांझी थाना क्षेत्र के मुंदीचक निवासी डॉक्टर कुंदन साह ने 31 जुलाई 2025 को सत्यप्रकाश साह से केवाला के माध्यम से एक जमीन खरीदी थी। इस जमीन की कुल कीमत 1 करोड़ 28 लाख 16 हजार रुपये तय हुई थी। डॉक्टर कुंदन साह ने पूरी राशि एक्सिस बैंक के चेक के जरिए सत्यप्रकाश साह को दे दी थी और जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई थी।

          हालांकि रजिस्ट्री के बाद भी खरीदार को जमीन का कब्जा नहीं मिल पाया। इसी दौरान अचानक सत्यप्रकाश साह लापता हो गए। उनके गायब होने के बाद मामले को अपहरण से जोड़कर देखा जाने लगा और इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।

          मामले की गंभीरता को देखते हुए तिलकामांझी थाना पुलिस ने जांच शुरू की और सत्यप्रकाश साह की तलाश तेज कर दी। पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर उनकी लोकेशन उत्तर प्रदेश के वृंदावन में ट्रेस की। इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और उन्हें बरामद कर लिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व एसआई शशि भूषण कुमार कर रहे थे।

          बरामदगी के बाद पुलिस उन्हें रविवार को भागलपुर लेकर आई, जहां अदालत में उनका बयान दर्ज कराया गया। कोर्ट में सत्यप्रकाश साह ने बताया कि उनका किसी ने अपहरण नहीं किया था। उन्होंने कहा कि वे अपनी पत्नी से परेशान होकर घर छोड़कर वृंदावन के एक आश्रम में रहने चले गए थे।

          उनके इस बयान के बाद अपहरण की पूरी कहानी खारिज हो गई है। हालांकि पुलिस अब भी इस मामले के कानूनी पहलुओं की जांच कर रही है। खासकर जमीन सौदे और पैसे के लेन-देन के साथ यह भी देखा जा रहा है कि खरीदार को जमीन का कब्जा क्यों नहीं दिया गया।फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

          इस खबर को भी पढ़ें : 19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा

          1.28 crore land dispute 1.28 करोड़ जमीन विवाद Bhagalpur kidnapping case Satyaprakash Sah recovered Vrindavan Ashram news भागलपुर अपहरण मामला Bhagalpur land deal case भागलपुर जमीन डील मामला वृंदावन आश्रम खबर सत्यप्रकाश साह बरामद
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          शौच के लिए घर से निकले 65 वर्षीय बुजुर्ग की आहर में मिली लाश, पटना में मचा हड़कंप

          August 16, 2026

          किशनगंज में 107 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार; कार जब्त

          August 16, 2026

          पलामू में गर्भवती पत्नी की गला दबाकर ह\त्या, शराब के नशे में पति ने दिया वारदात को अंजाम

          August 16, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          शौच के लिए घर से निकले 65 वर्षीय बुजुर्ग की आहर में मिली लाश, पटना में मचा हड़कंप

          किशनगंज में 107 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार; कार जब्त

          पलामू में गर्भवती पत्नी की गला दबाकर ह\त्या, शराब के नशे में पति ने दिया वारदात को अंजाम

          चाईबासा के रानी सती मंदिर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दानपेटी समेत 11,730 रुपये बरामद

          अटल जी की पुण्यतिथि पर सारण भाजपा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं ने लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.