बेगुसराय।
कांग्रेस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में नहीं, अलोकतांत्रिक कांग्रेस का वंशवाद खतरे में है। उन्होंने सोनिया गांधी का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि राहुल गांधी की हर असफल लॉचिंग के बाद कांग्रेस को लोकतंत्र खतरे में नजर आता है। सनद हो कि कांग्रेस पार्टी की ओर से ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि आज लोकतंत्र कठिन दौर से गुजर रहा है। देश में पीड़ित परिवारों की आवाज दबाई जा रही है। इधर गिरिराज सिंह के ट्वीट पर हजारो यूजर्स ने कमेंट कर पोल खोली और कहा कि कांग्रेस तो समाप्त हो चूकी है। सब अच्छे लोग निकल गए, बाकि कुछ बूढ़े रह गए है। वे सब भी एक दो साल में निपट जाएंगे।


