Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 27 June 2026 || 20:17
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»झारखंड»कोडरमा»युवाओं को रोजगार के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन सरकार तैयार कर रही है रोड मैप – भोक्ता
          कोडरमा

          युवाओं को रोजगार के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन सरकार तैयार कर रही है रोड मैप – भोक्ता

          adminBy adminDecember 20, 2020No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          कोडरमा

          राज्य के युवाओं को रोजगार के लिए पलायन नहीं करनी पड़े , सरकार इसके लिए रोडमैप तैयार कर रही है। ये बातें प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने रविवार को कोडरमा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। भोक्ता ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बंद पड़े आईटीआई को पुनः चालू करने जा रही है। वही कौशल विकास केंद्र को भी दोबारा से चालू कराया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि राज्य के मजदूरों को समान कार्य के लिए समान वेतन की नीति के आधार पर दूसरे राज्यों में कार्य के लिए भेजा जाएगा। मजदूरों को भेजने के पहले सरकार वहां के कंपनी के साथ एमओयू करेगी, साथ ही एक सम्मानजनक मजदूरी का निर्धारण करने के बाद ही यहां के मजदूरों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में  वहां के कंपनियों में भेजा जाएगा। भोक्ता ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा मजदूरों के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मगर इसकी जानकारी नहीं होने के कारण मजदूर योजनाओं के लाभ से वंचित रह जा रहे हैं। सरकार ने मजदूरों को संचालित योजनाओं  से जोड़ने के लिए मजदूरों के अधिक से अधिक निबंधन पर जोर दे रही है। इसके लिए श्रम विभाग द्वारा मजदूरों के निबंधन को नि:शुल्क किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार पलायन की समस्या पर रोक को लेकर राज्य के सभी विभागों को उनके संसाधन के अनुरूप युवाओं को रोजगार देने का निर्देश दिया है। ताकि राज्य के लोगों को रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़े।

          सरकार करने जा रही है दो हजार करोड़ के ऋण माफी की घोषणा – बादल 

           प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि राज्य सरकार आगामी 29 दिसंबर को राज्य के किसानों के 2000 करोड़ रुपए के ऋण माफ करने जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के पिछली सरकारों की अस्थिरता और और  अदूरदर्शिता के कारण अब तक राज्य में किसानों के लिए बेहतर प्लेटफार्म का निर्माण नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसान हित में जल्द ही कृषि नीति, निर्यात नीति के अलावा सब्जियों के एमएसपी तय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयास से ही राज्य के 32 लाख किसानों को पीएम सम्मान योजना से जोड़ा जा सका है। उन्होंने कहा कि राज्य में पहली बार समय से धान की खरीदारी शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह पहला साल है। आने वाले 4 सालों में किसानों के खुशहाली के लिए सरकार द्वारा कई अन्य योजनाओं का भी संचालन किया जाएगा। मौके पर उन्होंने कृषि कानून को किसानों के लिए डेथ वारंट बताते हुए कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया है। उल्लेखनीय हो की राज्य सरकार के दोनों मंत्री करमा स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज  प्रांगण में मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत जॅब कार्ड वितरण कार्यक्रम में शिरकत करने पहुॅचें थें।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पूर्वी सिंहभूम के पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता प्रकोप, तीन बच्चों की मौत, 16 नए मरीज मिले

          June 27, 2026

          कोडरमा : प्रेमिका की बारात आने से पहले नाबालिग प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

          June 27, 2026

          झारखंड के दो बड़े गैंगस्टरों में गैंगवार की आहट, राहुल सिंह ने प्रिंस खान को दी धमकी

          June 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पूर्वी सिंहभूम के पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता प्रकोप, तीन बच्चों की मौत, 16 नए मरीज मिले

          गया में कोटक महिंद्रा बैंक से 3.80 करोड़ रुपये के वाहन लोन घोटाले का खुलासा, 28 लोगों पर प्राथमिकी

          भरत तिवारी एनकाउंटर: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पांच गोलियां लगने की पुष्टि

          कोडरमा : प्रेमिका की बारात आने से पहले नाबालिग प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

          झारखंड के दो बड़े गैंगस्टरों में गैंगवार की आहट, राहुल सिंह ने प्रिंस खान को दी धमकी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.