Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 11 June 2026 || 04:12
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड में किसके सिर पर सजेगा ताज, फैसला 23 काे, एनडीए और आईएनडीआईए में उत्साह 
          Headline

          झारखंड में किसके सिर पर सजेगा ताज, फैसला 23 काे, एनडीए और आईएनडीआईए में उत्साह 

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 22, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:  झारखंड विधानसभा चुनाव की 81 सीटों पर शनिवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। राज्य के 24 जिला मुख्यालयाें में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि सबसे पहले पाेस्टल बैलेट की गिनती हाेगी। इसके बाद साढ़े आठ बजे ईवीएम के वाेटाें की गिनती शुरू की जायेगी। सुबह 9.30 से रूझान आने लगेंगे। सबसे पहले ताेरपा और सबसे आखिर में चतरा विधानसभा क्षेत्र का रिजल्ट आयेगा। क्याेंकि, ताेरपा में सबसे कम 13 राउंड और चतरा में सबसे अधिक 27 राउंड की गिनती हाेगी।

          अंतिम चुनाव परिणाम शाम पांच बजे के पहले तक आने की संभावना है। एनडीए और इंडिया खेमों के बीच कांटे की टक्कर हुई है। 15 से 18 सीटों पर नजदीकी मुकाबला है, जहां नजदीकी मुकाबला है। इन सीटों के परिणाम किसके पक्ष में आता है इस पर निर्भर करेगा कि झारखंड की सत्ता किसको मिलने वाली है। चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल ने सत्ता के गणित को उलझा दिया है। एग्जिट पोल के नतीजे बंटे हुए हैं। अधिकांश ने एनडीए की सरकार बनने की संभावना जताई है जबिक तीन एजेंसियों ने इंडिया गठबंधन की सत्ता में वापसी की बात कही है। हालांकि, झारखंड में सत्ता की तस्वीर साफ नहीं है। मामला उलझा हुआ है। परिणाम आने के बाद ही तस्वीर साफ होगी। जयराम महतो की पार्टी के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी।

          झारखंड में पहली बार ऐसा है कि सत्ता में वापसी को लेकर इंडिया और एनडीए दोनों खेमों में उत्साह है। दोनों को सत्ता में वापसी की उम्मीद है। इसके दो-तीन मुख्य कारण हैं। इंडिया खेमे को भरोसा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव के दो-तीन महीने पहले जनता को लुभाने के लिए जो योजनाएं शुरू की थी उसका लाभ चुनाव में मिला है। इनमें मंईयां सम्मान योजना, किसानों की कर्ज माफी, बिजली बिल माफ, दो सौ यूनिट मुफ्त बिजली आदि शामिल है। इन योजनाओं और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जनता ने भरोसा जताते हुए दुबारा समर्थन दिया है। सत्ता में वापसी को लेकर झामुमो सबसे अधिक उत्साहित है।

          इधर, एनडीए को भी सत्ता आने का पूरा भरोसा है। भाजपा हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ एंटी इंकेंबेन्सी, पांच सालों की वादा खिलाफी, बांग्लादेशी घुसपैठ, रोजगार के सवाल पर युवाओं का आक्रोश, बालू की समस्या, भ्रष्टाचार और चुनाव घोषणा पत्र में जनता से किए गए कई वादों पर भरोसा है। भाजपा ने मंईयां सम्मान के बदले गोगो दीदी योजना, बेरोजगारी भत्ता, तीन लाख सरकारी पदों पर बहाली, 31 सौ रुपये क्विंटल धान की खरीद, एक रुपये में महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री जैसी कई घोषणाएं की हैं। इन घोषणाओं पर जनता का समर्थन मिलने की उम्मीद भाजपा को है। भाजपा ने दो महीने के अंदर हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ आक्रामक रूख अपना था।

          बहरहाल, परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा कि जनता ने किसके पक्ष में फैसला दिया है। इस चुनाव में झामुमो को एक नया नेता मिल गया है। इस चुनाव में सबसे अधिक चर्चा कल्पना सोरेन की हुई। सबसे अधिक सुर्खियां कल्पना ने बटोरीं। कल्पना सोरेन स्टार प्रचारक बनकर उभरी हैं। उन्होंने खूब मेहनत की। धुंआधार प्रचार किया। एक सौ से अधिक सभाएं की। उनकी सभाओं में भारी भीड़ आई। उन्होंने जनता को अपनी ओर आकर्षित किया। इंडिया गठबंधन में सबसे अधिक मांग कल्पना सोरेन की रही। हेमंत सोरेन यदि सत्ता में वापसी करते हैं तो इसमें कल्पना की अहम भूमिका मानी जाएगी। यदि भाजपा सत्ता में आती है तो इसका सारा श्रेय झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान व सह प्रभारी हिमंता विस्व सरमा की रणनीति व मेहनत को जाएगा। इन दोनों ने नेताओं ने भाजपा में जान डालने का काम किया है। बैकफुट से फ्रंटफुट पर ला दिया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Jharkhand Assembly Elections NDA and INDIA
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          June 10, 2026

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          June 10, 2026

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          June 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जीजा समेत दो गिरफ्तार

          भागलपुर बाइपास पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.