Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 12 June 2026 || 04:05
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»गोड्डा के तालझारी में पुलिस और ग्रामीणों में हिंसक झड़प, एसडीपीओ घायल,तीर-धनुष से हमला
          Headline

          गोड्डा के तालझारी में पुलिस और ग्रामीणों में हिंसक झड़प, एसडीपीओ घायल,तीर-धनुष से हमला

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 19, 2023No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          गोड्डा। जिल के तालझारी में पुलिस और आदिवासी ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हुई है। घटना गुरुवार की दोपहर हुई है। तालझारी मौजा में कोयला खनन के लिए अधिग्रहित जमीन के सीमांकन का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। जिसपर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। बुधवार को पुलिस प्रशासन ने संयम से काम लिया, लेकिन गुरुवार को प्रशासन ने कड़े तेवर दिखाए। डीसी जिशान कमर और एसपी नाथू सिंह मीना भी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। ग्रामीणों की ओर से तीर-धनुष से पुलिस टीम पर हमला किया गया है। झड़प में एसडीपीओ शिव शंकर तिवारी के घायल होने की सूचना मिली है। जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया। वहीं भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई।

          बताया गया है की ग्रामीण ईसीएल को जमीन पर कोयला खनन करने नहीं दे रहे थे। पुलिस टीम दलबल के साथ खनन कराने पहुंची थी ।आदिवासी ग्रामीण अपने परम्परागत हथियार के साथ मौजूद थे इनकी संख्या पुलिस बल से अधिक थी। तालझारी गांव में ईसीएल की ओर से करीब 100 एकड़ अधिग्रहित की गई है। लेकिन वहां के ग्रामीण ईसीएल को जमीन पर कोयला खनन करने नहीं दे रहे हैं। करीब पांच साल से मान-मनोव्वल का दौर चल रहा था । इस बार प्रशासन ने हस्तक्षेप किया और ग्रामीणों के विरोध पर कार्रवाई शुरू की।

          वहीं लाठीचार्ज के बाद घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इसी बीच ग्रामीण उग्र होकर पुलिस बल पर हमला बोल दिया । लगभग तीन घंटे तक वहां रणक्षेत्र बना रहा ।ग्रामीण के हमले में तैनात एसडीपीओ गंभीर रूप से घायल हो गए। भीड को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कई चक्कर गोली चलाई। गोली चालन के बाद भीड और उग्र होकर सुरक्षा बल पर हमला किया ।

          घटना स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात है । एसपी भी लगातार कैम्प किये हुए है। एसपी ग्रामीणों से लगातार समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे है।ग्रामीण का कहना है की वो अपनी भूमि पर उत्खनन का काम नही होने देगे। कुछ राजनीतिक दल के नेता भी पहुंच कर जहां एक समझाने का प्रयास करते देखे जा रहे है तो कुछ ग्रामीण को भड़काने का भी काम कर रहे। आस पास के गांव से आदिवासी हथियार के साथ घटनास्थल पर जमना आरम्भ कर दिया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          ईसीएल कोयला खनन गोड्‌डा न्यूज ग्रामीण जमीन फायरिंग विरोध
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          June 11, 2026

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          June 11, 2026

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          June 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.