Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 13 June 2026 || 12:03
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे
          Headline

          रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 11, 2026No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          डीजे विवाद पर सदन में तीखी बहस, मंत्री बोले—धर्म से नहीं, नियम से जुड़ा मामला

          Ranchi News:  झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 11वें दिन बुधवार को रामनवमी के दौरान डीजे बजाने पर लगे प्रतिबंध का मुद्दा सदन में जोरदार तरीके से उठाया गया। इस मुद्दे को भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने उठाते हुए सरकार से सवाल किया कि हजारीबाग में रामनवमी के अवसर पर डीजे बजाने पर रोक क्यों लगाई गई।

          नवीन जायसवाल के समर्थन में भाजपा के कई विधायक अपनी सीटों से खड़े हो गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते सदन का माहौल गरमा गया। हंगामे के बीच कुछ भाजपा विधायक तख्तियां लेकर विधानसभा के वेल में पहुंच गए। तख्तियों पर कोयला, बालू और जमीन की लूट बंद करने की मांग लिखी हुई थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मार्शलों को हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्होंने विधायकों के हाथों से तख्तियां ले लीं।

          इसी दौरान कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप भी शोर-शराबे के बीच वेल में पहुंच गए। वहीं विधायक प्रदीप यादव ने अपनी बात पूरी नहीं होने पर नाराजगी जताई, जिसके बाद भाजपा विधायक एक बार फिर वेल में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। कुछ देर तक सदन में हंगामा चलता रहा।

          बाद में संसदीय कार्य मंत्री के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई और विधायक अपनी सीटों पर लौट आए। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण तरीके से चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सदन की गरिमा बनाए रखना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है।

          डीजे विवाद पर संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने स्पष्ट किया कि डीजे बजाने का मामला किसी धर्म से जुड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार रात 10 बजे के बाद किसी भी स्थिति में डीजे नहीं बजाया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि देश में हिंदू नहीं बल्कि हिंदुस्तानी सुरक्षित हैं और किसी को भी भ्रम फैलाने की जरूरत नहीं है।

          इधर लिट्टीपाड़ा के विधायक हेमलाल मुर्मू ने सदन में अबुआ आवास योजना को लेकर सरकार से सवाल किया। इस पर जवाब देते हुए मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने बताया कि सरकार गरीबों को आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बजट में इसके लिए लगभग 4400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे करीब छह लाख आवास पूरे किए जाएंगे और नए घरों को भी स्वीकृति दी जाएगी।

          रामनवमी पर डीजे प्रतिबंध से हजारीबाग विधायक ने जताई नाराजगी, सदन के बाहर बैठे धरने पर

          हजारीबाग में रामनवमी पर डीजे बजाने की अनुमति नहीं दिए जाने को लेकर भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद ने बुधवार को कड़ी नाराजगी जताई है। विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे विधायक ने राज्य सरकार पर हिंदुओं के पर्वों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है।

          भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी पूरे राज्य में अपनी भव्यता और परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे में डीजे बजाने पर रोक लगाना लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ है।

          उन्होंने मांग की कि हजारीबाग के ख्याति प्राप्त इंटरनेशनल श्री चैत रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया जाए और जुलूसों में डीजे बजाने की अनुमति दी जाए।

          विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रशासन इस फैसले पर पुनर्विचार नहीं करता है, तब भी हजारीबाग में हर हाल में रामनवमी के अवसर पर डीजे बजाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन को जनता की धार्मिक भावनाओं और परंपराओं का सम्मान करना चाहिए।

          उल्लेखनीय है कि गत मंगलवार को हजारीबाग जिले में मंगला जुलूस के दौरान डीजे के प्रयोग की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक डीजे को जब्त कर लिया था।

          वहीं, जिला प्रशासन ने सभी आयोजनकर्ताओं एवं आमजन से अपील की है कि पर्व-त्योहारों के दौरान डीजे का प्रयोग न करें तथा न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें, ताकि सभी पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें।

          पर्व-त्योहारों के दौरान उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार किसी भी प्रकार के डीजे के प्रयोग पर सख्त मनाही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Abhua Housing Scheme Jharkhand BJP MLA protest jharkhand assembly uproar jharkhand budget session अबुआ आवास योजना झारखंड झारखंड बजट सत्र Ram Navami DJ controversy झारखंड विधानसभा हंगामा भाजपा विधायक विरोध रामनवमी डीजे विवाद
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          June 12, 2026

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          June 12, 2026

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          June 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          बिहार में भीषण सड़क हादसा : बेगुसराय में खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.