Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 31 October 2026 || 19:58
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सरायकेला में इंसाफ मांगने थाने पहुंची महिला से दरिंदगी, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत चार निलंबित
          Headline

          सरायकेला में इंसाफ मांगने थाने पहुंची महिला से दरिंदगी, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत चार निलंबित

          झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले से पुलिस व्यवस्था को सवालों के घेरे में खड़ा करने वाला गंभीर मामला सामने आया है। जिस थाने में एक महिला न्याय की उम्मीद लेकर पहुंची थी, वहीं उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 31, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Seraikela-Kharsawan News:  झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले से पुलिस व्यवस्था को सवालों के घेरे में खड़ा करने वाला गंभीर मामला सामने आया है। जिस थाने में एक महिला न्याय की उम्मीद लेकर पहुंची थी, वहीं उसके साथ दु/ष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। मामले में गम्हरिया थाने में पदस्थापित एक सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

          जानकारी अनुसार, दुग्धा गांव की रहने वाली महिला गुरुवार की रात घरेलू विवाद और पति द्वारा कथित मारपीट की शिकायत लेकर गम्हरिया थाना पहुंची थी। महिला का आरोप है कि देर रात होने के कारण उसे थाना परिसर के एक कमरे में रुकने के लिए कहा गया। इसी दौरान वहां तैनात सिपाही नीरज लकड़ा ने कथित तौर पर उसके साथ जबरदस्ती की।

          पीड़िता के अनुसार, उसने आरोपी का विरोध किया और खुद को बचाने के लिए शोर भी मचाया, लेकिन उसे तत्काल मदद नहीं मिली। अपनी सुरक्षा के लिए महिला ने पास में रखे चाकू से आरोपी पर हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में चोट लग गई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, थाना प्रभारी संजय प्रसाद समेत सब इंस्पेक्टर मनोज साहु, अनिरुद्ध सिंह व  आरक्षी  संतोष राय  को निलंबित कर दिया गया है

          मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सरायकेला एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है। पुलिस टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

          इस घटना ने पुलिस थानों में महिलाओं की सुरक्षा और शिकायत लेकर पहुंचने वाली पीड़िताओं के साथ व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर जिस जगह पर महिलाओं को सुरक्षा और न्याय मिलना चाहिए, वहां ऐसी कथित घटना कैसे हुई? क्या थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी नहीं थी? इन सवालों के जवाब अब जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे।

          Gamharia Police Station News Jharkhand Crime News Police Constable Arrested Saraikela Rape Case आरोपी सिपाही गिरफ्तार गम्हरिया थाना कांड झारखंड क्राइम न्यूज महिला से दुष्कर्म का आरोप सरायकेला थाना दुष्कर्म मामला सरायकेला पुलिस
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में ओवरलोड ट्रैक्टर का कहर, नेशनल बॉक्सिंग रेफरी सह शिक्षिका की मौत

          October 31, 2026

          अररिया में टैंकर से हो रही थी शराब की तस्करी, 2777 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          October 31, 2026

          धनबाद IIT-ISM में बड़ा हादसा, आठवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत,पुलिस जांच में जुटी

          October 31, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में ओवरलोड ट्रैक्टर का कहर, नेशनल बॉक्सिंग रेफरी सह शिक्षिका की मौत

          अररिया में टैंकर से हो रही थी शराब की तस्करी, 2777 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          सरायकेला में इंसाफ मांगने थाने पहुंची महिला से दरिंदगी, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत चार निलंबित

          धनबाद IIT-ISM में बड़ा हादसा, आठवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत,पुलिस जांच में जुटी

          झारखंड के 28 पुलिसकर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, अनूप बिरथरे भी शामिल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.