लोहरदगा।
अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार की रात को पेशरार थाना क्षेत्र के पुतरार गांव में कुल्हाड़ी से वार कर पति -पत्नी की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान पुतरार राम सेवक भगत एवं उसकी पत्नी लक्ष्मीनिया देवी 52 के रूप में की गई है। हत्या के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल सका है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। इधर डायन बिसाही के मामले को लेकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। एसपी प्रियंका मीणा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दंपति के पुत्र से पुछताछ की जा रही है। घटनास्थल जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दुर सुदुरवर्ती पहाड़ी व वन क्षेत्र में होने व नक्सली घटनाओं के कारण पुलिस एहतियात बरत रही है।