Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 April 2026 || 01:19
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»राजकीय सम्मान के साथ केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का किया गया अंतिम संस्कार
          Headline

          राजकीय सम्मान के साथ केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का किया गया अंतिम संस्कार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 10, 2020Updated:October 10, 2020No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          पटना।

          लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। पटना के दीघा स्थित जनार्दन घाट पर दिवंगत मंत्री सह लोजपा अध्यक्ष के  राजकीय सम्मान के साथ हुए अंतिम संस्कार के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी,  केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, नित्यानंद राय, गिरीराज सिंह, रवि शंकर प्रसाद व  तेजस्वी यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने नम आखों से रामविलास पासवान को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के दौरान अपने पिता रामविलास पासवान को मुखाग्नि देने के दौरान चिराग पासवान काफी भावुक हो गए और बेहोश होकर गिर पड़े। इसके पहले दिवंगत पासवान के पार्थिव शरीर को उनके एसके पुरी स्थित घर से फूल मालाओं से सजाए गए सेना के वाहन से शव यात्रा निकाल दीघा घाट लाया गया।

          उल्लेखनीय है कि 8 अक्टूबर की रात करीब 9:00 बजे दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में रामविलास पासवान का निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को 9 अक्टूबर की रात करीब 8:00 बजे पटना लाया गया। साथ में केंद्र के प्रतिनिधि के रूप में मंत्री रविशंकर प्रसाद भी साथ आए थे। एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, विधान परिषद के सभापति सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को बिहार विधान सभा परिसर और लोजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। वहीं देर रात स्वर्गीय रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर उनके इसके एसके पूरी आवास ले जाया गया।

          अंतिम दर्शन के लिए पहुंची स्वर्गीय पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी हुई बेहोश

          स्वर्गीय मंत्री रामविलास पासवान के अंतिम दर्शन को लेकर उनके श्री कृष्णपुरी स्थित आवास पहुंची पहली पत्नी राजकुमारी श्रद्धांजलि देने के दौरान वह बेहोश हो गई। साथ ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उनके परिजन उन्हें वहां से हटा कर घर ले गए।

          हाजीपुर जोन व अंबेडकर जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश है पासवान की देन

          स्वर्गीय रामविलास पासवान का राजनीतिक सफर कई उपलब्धियों से भरा रहा था। वे 11 बार चुनाव लड़े जिसमें 9 बार सफल रहे। वही चुनाव में उन्होंने दो बार विश्व रिकॉर्ड बनाए। उनकी उपलब्धियों में हाजीपुर में रेलवे जोनल ऑफिस को खोला जाना सहित अंबेडकर जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा शामिल है। राजनीति में बाबासाहेब, जेपी नारायणन को अपना आदर्श मानने वाले स्वर्गीय पासवान ने राजनीति के अपने सफर में कभी पीछे पलटकर नहीं देखा।

          6 प्रधानमंत्रियों के साथ काम करने का रहा अनुभव
          स्वर्गीय राम विलास पासवान पिछले पांच दशक से भी ज्यादा समय से राजनीति में सक्रिय रहे थे। देश के बड़े दलित नेता के रूप में उनकी पहचान थी। पासवान के पास 6 प्रधानमंत्रियों के साथ उनकी सरकार में मंत्री रहने का अनुभव रहा था। स्वर्गीय पासवान को राजनीति का बड़ा मौसम वैज्ञानिक भी माना जाता था। अपने राजनीतिक जीवन काल में भले ही सरकार किसी की भी रही, स्वर्गीय राम विलास पासवान हमेशा सत्ता में रहे। इसमें सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने हमेशा चुनाव के पहले गठबंधन किया। चुनाव के बाद कभी नहीं। आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी से लड़ने से लेकर पांच दशकों तक पासवान कई बार कांग्रेस के साथ तो कभी उसके खिलाफ चुनाव लड़ते और जीते रहे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          April 23, 2026

          मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार,टेलीग्राम बॉट्स से डेटा बेचने वाला गिरोह पकड़ा, बांग्लादेश कनेक्शन सामने

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.