Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 25 June 2026 || 18:43
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»बिहार»मोदी के नेतृत्व में किसानों का एक देश एक बाजार का सपना पूरा होगा-गिरिराज
          बिहार

          मोदी के नेतृत्व में किसानों का एक देश एक बाजार का सपना पूरा होगा-गिरिराज

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 4, 2020No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          बेगूसराय।

          स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह ने कृषि विधेयक को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि 70 साल बाद देश के अन्नदाताओं को बिचौलियों के चंगुल से मुक्ति दिलाने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। प्रधानमंत्री किसानों को लुभाने वाली घोषणा के बजाय कृषि क्षेत्र को समृद्ध और किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण कृषि क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन आएगा। कृषि क्षेत्र में निजी निवेश होने से विकास की गति तेज होगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, कृषि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होने से देश की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने इसके पहले पीएम किसान सम्मान निधि से 10. 62 करोड़ , सॉइल हेल्थ कार्ड से 22. 41 करोड़, पीएम फसल बीमा योजना से 7.93 करोड़ और इनाम से 1 .67 करोड़ किसानों को लाभ दिया है।

          उन्होंने कहा कि विपक्ष किसानों को भ्रमित कर रहा है। उनके द्वारा यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अनाज की खरीदारी बंद हो जाएगी। किसान बाजार समितियों से बाहर अनाज बेचेंगे तो मंडी समाप्त हो जाएगी। अनुबंधित कृषि समझौते से किसानों का पक्ष कमजोर होगा और वह कीमतों का निर्धारण नहीं कर पाएंगे। जबकि हकीकत यह है कि सरकार ने एमएसपी को जारी रखने का फैसला किया है। मंदी समाप्त नहीं होगी। किसान अपनी इच्छा अनुसार दाम तय कर उपज भेज सकेंगे। इस बिल के जरिए किसानों का एक देश एक बाजार का सपना पूरा होगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          जमीन की बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में भू- माफिया पंकज सिंह गिरफ्तार

          June 25, 2026

          मोतिहारी में इतिहास: तीन थर्ड जेंडर अभ्यर्थी पहनेंगे खाकी, पासिंग आउट परेड में गूंजी समावेशिता की मिसाल

          June 25, 2026

          आपातकाल विरोधी आंदोलन भारतीय लोकतंत्र का स्वर्णिम अध्याय : रामबहादुर राय

          June 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          जमीन की बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में भू- माफिया पंकज सिंह गिरफ्तार

          हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2014 की आचार संहिता उल्लंघन प्राथमिकी रद्द

          मोतिहारी में इतिहास: तीन थर्ड जेंडर अभ्यर्थी पहनेंगे खाकी, पासिंग आउट परेड में गूंजी समावेशिता की मिसाल

          कोडरमा में हाथियों का आतंक, महिला को कुचलकर मार डाला; ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश

          आपातकाल विरोधी आंदोलन भारतीय लोकतंत्र का स्वर्णिम अध्याय : रामबहादुर राय

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.