कोलकाता।
पूर्व बर्दमान के आउष ग्राम में रविवार को दो आदिवासी युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। युवतियों की शिकायत पर पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी अनुसार दोल पुर्णिमा उत्सव का लाभ उठाते हुए युवतियों के पहचान के दो युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ पहुंचे और जबरन उठाकर दोनों को जंगल ले गए। वहां पांचों ने दोनों आदिवासी युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया ।बाद में दोनों युवतियां घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने दोनों युवतियों की मेडिकल जांच वर्धमान मेडिकल अस्पताल में कराया गया।

