कोलकाता।
एसटीएफ ने प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता से ₹35 करोड़ की हेरोइन बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उपायुक्त अपराजिता रॉय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार शाम को तोपसिया थाना अंतर्गत हिंदू शमशान के पास से दो तस्करों अब्दुल्लाह खंडकार उर्फ मामा और अकबर हुसैन को गिरफ्तार किया गया है। अकबर कोलकाता के इंटाली थाना क्षेत्र और अब्दुल्ला 24 परगना जिले का रहने वाला है। दोनों मोटरसाइकिल से आए थे। इनके पास से 7 किलो 82 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस को पूछताछ के बाद अन्य तस्करों की जानकारी मिली है। जिसकी तलाशी जारी है।


