Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 23 October 2026 || 19:58
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»गिरिडीह में रौशन रोही और निशा दूबे के कार्यक्रम में पथराव, दो पुलिसकर्मी घायल
          Headline

          गिरिडीह में रौशन रोही और निशा दूबे के कार्यक्रम में पथराव, दो पुलिसकर्मी घायल

          गिरिडीह में पथराव, रौशन रोही कार्यक्रम विवाद, निशा दूबे कार्यक्रम हंगामा, Giridih Stone Pelting Incident, Roshan Rohi Nisha Dubey Program
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 23, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Giridih News:  जिले में दुर्गा पूजा के समापन के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ। हीरोडीह थाना क्षेत्र के मानिकबाद में मगही गायक रौशन रोही और भोजपुरी गायिका निशा दूबे के कार्यक्रम में अचानक पथराव शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजनी पड़ीं। घटना में दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। कलाकारों को भी मामूली चोट लगने की बात कही गई है।

          हजारों की भीड़ जुटने से बिगड़े हालात

          जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात मानिकबाद में रौशन रोही और निशा दूबे के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। दोनों कलाकारों को देखने और उनका प्रदर्शन सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थल पर हजारों की भीड़ जुटने के कारण व्यवस्था संभालना मुश्किल हो गया।

          प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कलाकारों को नजदीक से देखने के लिए लोगों के बीच आगे बढ़ने की होड़ लग गई। इसी दौरान कुछ लोगों के बीच पहले कहासुनी और गाली-गलौज हुई। देखते ही देखते विवाद धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गया। युवकों के दो गुटों के बीच शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे पूरे कार्यक्रम परिसर में फैल गया।

          बैरिकेडिंग तोड़ मंच पर चढ़े लोग

          हंगामे के दौरान भीड़ ने सुरक्षा के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद सौ से अधिक लोग मंच पर चढ़ गए। अचानक बिगड़े हालात के बीच कुछ लोगों ने मंच की ओर पथराव शुरू कर दिया। इससे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। कलाकारों को असुरक्षित महसूस होने लगा और पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं।

          स्थिति को बेकाबू होता देख पुलिस ने सख्ती दिखाई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां चलाई गईं और लोगों को कार्यक्रम स्थल से खदेड़ा गया। इसके बाद आयोजकों ने कार्यक्रम बंद कर दिया।

          पांच लोगों को हिरासत में लिया गया

          खोरीमहुआ के एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मानिकबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भीड़ अनियंत्रित हो गई थी। बड़ी संख्या में लोग मंच पर चढ़ गए और इसी बीच पथराव की घटना हुई। उन्होंने बताया कि दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि कलाकारों को मामूली चोटें आई हैं।

          एसडीपीओ के अनुसार, घटना में आम लोगों के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। कार्यक्रम में हुए हंगामे के कारण सांस्कृतिक आयोजन बीच में ही बंद करना पड़ा।

          Giridih Stone Pelting Incident Roshan Rohi Nisha Dubey Program गिरिडीह में पथराव निशा दूबे कार्यक्रम हंगामा रौशन रोही कार्यक्रम विवाद
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          धनबाद में मां दुर्गा की भव्य विदाई, नासिक बैंड और छऊ नृत्य ने मोहा मन,झारखंड मैदान से निकली विसर्जन यात्रा

          October 23, 2026

          रांची से/क्स रैकेट केस: ईडी ने माइकल जोसफ तिर्की की 3.60 करोड़ की संपत्ति की जब्त

          October 23, 2026

          प्रेमी के परिवार ने अपनाने से किया इनकार तो प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी महिला, दो घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

          October 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          धनबाद में मां दुर्गा की भव्य विदाई, नासिक बैंड और छऊ नृत्य ने मोहा मन,झारखंड मैदान से निकली विसर्जन यात्रा

          रांची से/क्स रैकेट केस: ईडी ने माइकल जोसफ तिर्की की 3.60 करोड़ की संपत्ति की जब्त

          प्रेमी के परिवार ने अपनाने से किया इनकार तो प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी महिला, दो घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

          पलामू मर्डर केस का खुलासा: अंधविश्वास में 61 वर्षीय व्यक्ति की ह/त्या, आरोपी गिरफ्तार

          लातेहार के जंगलों में पुलिस-SSB का सर्च ऑपरेशन, दो राइफल और 63 कारतूस बरामद

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.