मुंबई।
एनआईए ने पुणे- भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में कबीर कला मंच के सागर गोरखे और रमेश गायचोर को गिरफ्तार कर लिया है। एनआईए ने दोनो को पूछताछ के लिए मुंबई बुलाया था। पूछताछ के बाद सोमवार की देर रात को दोनो को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि करते हुए दोनो के वकील मिहिर देसाई ने मंगलवार को बताया कि दोनो को देर रात को गिरफ्तार किया गया है। मालूम हो कि 1 जनवरी 2018 को भीमा कोरे गांव में आयोजित शौर्य जुलूस के दौरान हिंसा हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत् और करोड़ो रूपए की संपत्ति का नुकसान हुआ था। इसके ठीक एक दिन पहले पुणे में ही एलगार परिषद का आयोजन किया गया था। पुणे पुलिस ने इस मामले में एलगार परिषद के आयोजन को जिम्मेवार बताते हुए मामला दर्ज किया था। बाद में इस मामले की जांच कर जिम्मा एनआइए को सौंपा गया था

