Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 11 June 2026 || 04:29
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»आंधी-पानी ने मचाई भारी तबाही, आकाशीय बिजली गिरने से 35 मवेशियों की मौत
          Headline

          आंधी-पानी ने मचाई भारी तबाही, आकाशीय बिजली गिरने से 35 मवेशियों की मौत

          today post liveBy today post liveMay 21, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Palamu News:- पलामू प्रमंडल में बुधवार दोपहर आंधी-पानी के साथ ओले गिरे। एनएच पर पेड़ गिर गये। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने से 35 मवेशियों की मौत हो गयी। सबसे अधिक मनिका में 28 मवेशियों की मौत एक ही जगह पर हो गयी। आंधी से कई गरीबों के आशियाने उजड़ गए। करकट सीट उड़ गये। भारी नुकसान सामने आया है।

          सतबरवा में जोरदार आंधी-पानी के साथ ओले गिरे। इस दौरान पेड़-पौधे गिर गए, वहीं कई दुकानों के करकट सीट उड़ गये। अपराह्न 12 से बारिश शुरू हुई। रुक-रुककर तीन बजे तक होती रही। कुट्टीपर स्थित मंटू प्रसाद के होटल का करकट सीट तेज हवा में उड़ गया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने में एक पेड़ सड़क पर गिर गया।

          प्रदीप सोनी ने बताया कि सेहरा-बोहता मोड़ पर बड़ा पेड़ गिर जाने से आवागमन बाधित हो गया। लोग वैकल्पिक सड़क का इस्तेमाल करके सतबरवा तथा लेस्लीगंज आते-जाते दिखे।

          आंधी के कारण खामडीह, रजडेरवा में एनएच पर कई जगह पेड़ उखड़कर गिर गये, जिससे सड़क जाम हो गया। बुधवार साप्ताहिक हाट पर प्रभाव पड़ा। मोहम्मद अकबर ने बताया कि बकोरिया में नेशनल हाईवे 75 पर मंदिर के आगे पेड़ गिर गया है। आवागमन बाधित रहा।

          बिजली विभाग के मुकेश कुमार, विद्युत मिस्त्री मानकी राज ने बताया कि सतबरवा ग्रिड की तरफ जाने वाली सड़क पर मोटा पेड़ गिर जाने से लोहे के दो पोल क्षतिग्रस्त हो गए। बकोरिया बाजार के 33 केवीए इंनकमिंग लाइन पर पेड़ गिरने से विद्युतापूर्ति बंद है। तुंबागड़ा फीडर अंतर्गत मोटा पेड़ गिरने से क्रॉस झुक गया और बिजली बाधित है। डबरा फीडर अंतर्गत ठेमा की लाइन फिलहाल बंद रहेगी।

          इधर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि 57 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। खेत में किसानों को खरीफ फसल की तैयारी के दौरान फायदा होगा। साइक्लोनिक असर के कारण बारिश हो रही है। एक तरफ से इसे प्री-मानसून बारिश भी कहा जा सकता है।

          सतबरवा से सटे लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के विशुनबांध पंचायत के ब्यांग गांव में बुधवार को हुए आकाशीय बिजली गिरने से 28 पशु की मौत हो गई। सभी पशु एक पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली हुआ, जिससे पशुधन की मौत मौके पर ही हो गई। मनोज यादव के तीन, गुलाटी यादव के दो, गंगेश्वर यादव के तीन, देवन यादव के दो, छतन यादव के दो, कमलेश यादव के दो, राजू यादव के एक, दिलेश्वर यादव के एक और दामोदर यादव के 12 पशु शामिल हैं।

          जिले के रामगढ प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह पंचायत के सरहुआ गांव में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से चार मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गयी।

          आकाशीय बिजली गिरने करम के पेड़ पर हुआ। नीचे बारिश के पानी से बचने के लिए चारो मवेशी खड़े थे। चपेट में आने से सभी की मौत हो गयी। पेड़ भी जल गया। मृत मवेशियों में दो गाय और दो बैल शामिल है।

          जीतेन्द्र भुईयां के एक बैल, लाल साहेब भुईयां की एक गाय, जीतेन्द्र तूरी की एक गाय एवं ईश्वर भुईयां के एक बैल की मौत हुई है। घटना की जानकारी अंचलाधिकारी को दे दी गयी है। अंचल प्रशासन की ओर से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया है।

          जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर पंचायत में आकाशीय बिजली गिरने से धुज महतो की तीन भैस की मौत हो गयी। बारिश के पानी से बचने के लिए तीनों भैस पेड़ के नीचे खड़ी थी। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से तीनों चपेट में आए।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          agriculture officer cattle Electricity Department Lightning Manika Police Station Area Palamu News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          June 10, 2026

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          June 10, 2026

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          June 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जीजा समेत दो गिरफ्तार

          भागलपुर बाइपास पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.