Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 08:45
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कोडरमा में तीन सड़क हादसे, एक की मौत, तीन घायल,सड़क पर मवेशियों की वजह से दो कार दुर्घटनाएं, कई घायल
          Headline

          कोडरमा में तीन सड़क हादसे, एक की मौत, तीन घायल,सड़क पर मवेशियों की वजह से दो कार दुर्घटनाएं, कई घायल

          today post liveBy today post liveJuly 3, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          हाईवा पलटने से चालक की मौत, कार हादसों में बाल-बाल बचे लोग

          Koderma News :- जिले में बुधवार रात से गुरुवार की सुबह तक तीन अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी में गुरुवार की सुबह कोडरमा से बिहार की ओर जा रही ऐश लोड एक हाईवा पलट गई। इससे हाईवा चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नालंदा (बिहार) निवासी 35 वर्षीय मुकेश यादव (पिता बच्चू यादव) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि कोडरमा घाटी में एक हाईवा पलट गई है और ड्राइवर की मौत हो चुकी है। इसके बाद कोडरमा पुलिस को घटनास्थल पर भेज कर मृतक चालक के शव को कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया। सूचना मिल रही है कि उक्त हाईवा का ब्रेक फेल हो जाने के कारण वह सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई है।

          वहीं, तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराणा प्रताप चौक और गुमो सतपुलिया के समीप दो अलग-अलग सड़क हादसे में कार-सवार बाल-बाल बच गए। बुधवार रात महाराणा प्रताप चौक पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ।

          वहीं गुरुवार की अहले सुबह तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो के समीप भी सड़क हादसा हुआ। दोनों घटना सड़क पर विचरने वाले पशु की वजह से हुई है। महाराणा प्रताप चौक पर हुई घटना की जानकारी देते हुए कार सवार किशोर अग्रवाल ने बताया कि वे झुमरीतिलैया के जवाहर मार्केट की ओर से दूध लेकर अपनी बेटी के साथ अपने कार से झलपो स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच महाराणा प्रताप चौक के समीप एनएच 20 पर कुछ गौ वंश अचानक से कार के सामने आ गए। जिससे बचने के लिए जब उन्होंने ब्रेक लगानी चाही तो कार गौ वंशों से जा टकराई और 3-4 बार पलटी मार कर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई। इससे गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार में बैठी उनकी बेटी घायल हो गई। इन्हें भी हल्की चोटें आई हैं।

          वहीं कार से टक्कर होने के कारण दो गौ वंशों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गुरुवार की सुबह पटना से अपने कार में सवार होकर बरही मोटर पार्ट्स लाने जा रहे कार सवार की झुमरीतिलैया के गुमो के समीप एनएच 20 पर अचानक से गौ वंशों के दौड़ जाने के कारण कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई।

          कार चालक ने बताया कि वे अपने चार अन्य मित्रों के साथ पटना से बरही जा रहे थे कि इसी बीच झुमरीतिलैया शहर पार करने के क्रम में एनएच 20 पर अचानक से एक गाय दौड़ गई। इससे हमारी कार उससे टकराई और कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि हमलोग किसी प्रकार से बच गए।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          car collides with cattle death due to overturning of truck Koderma road accident NH 20 accident Tilaiya car accident
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.