Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 9 September 2026 || 03:45
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड विस चुनाव के पहले चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, कइयाें के बीच होगा दिलचस्प मुकाबला
          Headline

          झारखंड विस चुनाव के पहले चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, कइयाें के बीच होगा दिलचस्प मुकाबला

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 6, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi News: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कड़ी टक्कर होने की संभावना है। यही कारण है कि जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है, चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है और नेताओं की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होना है। वैसे तो इस चुनाव में कुल 683 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं लेकिन झारखंड विधानसभा की कुछ सीटें ऐसी हैं जिन पर कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इन हाई प्रोफाइल सीटों पर कहीं पूर्व स्पीकर तो कहीं पूर्व मुख्यमंत्री अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

          इस महामुकाबले में एक तरफ भाजपा की अगुआई वाले एनडीए के उम्मीदवार हैं तो दूसरी तरफ जेएमएम की अगुआई वाले इंडी गठबंधन के उम्मीदवार हैं। कमोबेश सभी सीटों पर इन दोनों गठबंधनों के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। पहले चरण के चुनाव के कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है। पहले चरण के चुनाव में जहां पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, वहीं पूर्व स्पीकर और रांची से लगातार छह बार चुनाव जीत चुके सीपी सिंह पर सबकी नजर है। सरायकेला सीट पर इस बार झामुमाे के गणेश महाली का मुकाबला चंपाई सोरेन से है। इसी तरह रांची सीट से झामुमाे की महुआ माजी का मुकाबला सीपी सिंह से है।

          इसके अलावा हेमंत कैबिनेट के सबसे प्रभावशाली मंत्री माने जाने वाले मिथिलेश ठाकुर एक बार फिर गढ़वा से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। मिथिलेश ठाकुर का मुकाबला भाजपा के सत्येंद्र नाथ तिवारी और समाजवादी पार्टी के गिरिनाथ सिंह से है। डाल्टनगंज में कांग्रेस के केएन त्रिपाठी और भाजपा के आलोक चौरसिया के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है। हालांकि, झारखंड विधानसभा के पहले स्पीकर इंदर सिंह नामधारी के बेटे दिलीप सिंह नामधारी भी निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। वह भी चुनाव किसी ओर पलट सकते हैं।

          जमशेदपुर पश्चिम सीट पर जदयू के टिकट पर सरयू राय का मुकाबला हेमंत सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता से है। यहां दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है। जमशेदपुर पूर्वी सीट पर रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और आईपीएस डॉ. अजय कुमार के बीच दिलचस्प मुकाबला होने वाला है।

          पहले चरण के चुनाव में 683 प्रत्याशियों में से 73 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। इस चुनाव में पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव, गीता कोड़ा, शिल्पी नेहा तिर्की, अंबा प्रसाद, पूर्णिमा दास समेत कई महिला प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जनता करेगी। कोडरमा सीट पर एक बार फिर कमल खिलाने के लिए चुनाव लड़ रहीं डॉ. नीरा यादव को चुनौती देने के लिए राजद के सुभाष प्रसाद यादव मैदान में हैं। इसी तरह मांडर सीट से शिल्पी नेहा तिर्की को चुनौती देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सनी टोप्पो मैदान में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा इस बार वे जगन्नाथपुर सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस के सोना राम सिंकू से होने वाला है।

          Jharkhand Assembly Elections JMM nda
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सिजुआ में फिर फटी धरती, भूधसान में मासूम की मौत; कई घर जमींदोज

          September 8, 2026

          गिरीडीह: सड़क निर्माण कंपनी के अपहृत मुंशी का शव बिहार-झारखंड सीमा जमुई के जंगल से बरामद , बालू ठेके के विवाद में हत्या की आशंका, 5 हिरासत में

          September 8, 2026

          सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा

          September 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सिजुआ में फिर फटी धरती, भूधसान में मासूम की मौत; कई घर जमींदोज

          गिरीडीह: सड़क निर्माण कंपनी के अपहृत मुंशी का शव बिहार-झारखंड सीमा जमुई के जंगल से बरामद , बालू ठेके के विवाद में हत्या की आशंका, 5 हिरासत में

          सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा

          सुल्तानगंज-भागलपुर रेलखंड पर अकबरनगर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया परिवार, पति-पत्नी समेत मासूम बेटी की मौत

          भागलपुर में बाढ़ का कहर: गांवों से पॉश कॉलोनियों तक डूबा शहर, संकट बढ़ा,गोराडीह में दो दर्जन गांव जलमग्न, सड़क पर दो फीट पानी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.