Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 29 June 2026 || 14:16
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»धनबाद के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद को धक्का मारने वाला टेंपो गिरिडीह से बरामद, दो हिरासत में
          Headline

          धनबाद के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद को धक्का मारने वाला टेंपो गिरिडीह से बरामद, दो हिरासत में

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 29, 2021No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          धनबाद।

           जिले के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम उत्तम आनंद की  हुई  मौत मामले में पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए  उन्हें धक्का मारने वाले ऑटो को गिरिडीह के मुफ्फिसल थाना इलाके के डांडीडीह से बरामद कर लिया है।  साथ ही पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है उनमें लखन वर्मा उर्फ पिंटू और राहुल वर्मा शामिल है। धनबाद पुलिस दोनों को अपने साथ लेती गई है। हिरासत में लिए गए दोनों पिन्टू और राहुल वर्मा आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। हालांकि घटना में इन दोनों की कितनी संलिप्तता है अबतक यह स्पस्ट नहीं हो पाया  है। मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह  से कई जिलों की पुलिस जांच में जुटी है.। अलग-अलग पुलिस टीमें मामले में शामिल लोगों की धर-पकड़ के लिये अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है। जज को उड़ाने के लिए जिस ऑटो का प्रयोग हुआ वह पाथरडीह की सुगनी देवी के नाम से  है।

          मालूम हो कि बुधवार की सुबह  मार्निंग वाक पर निकले न्यायाधीश उत्तम आनंद  को एक ऑटो ने धक्का मार दिया गया था। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद शुरुआत में यह महज एक हादसा प्रतीत हो रहा था, लेकिन बाद में घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद  धीरे-धीरे स्पष्ट हो रहा है कि जज उत्तम आनंद की मौत महज एक हादसा नहीं बल्कि हत्या की सुनियोजित साजिश है। सीसीटीवी फुटेज से सब साफ जाहिर हो रहा है। शक पैदा होने पर जज के शव का पोस्टमार्टम के लिए डीसी के आदेश पर आनन-फानन में मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था। डॉक्टरों की टीम ने देश शाम न्यायाधीश के शव का पोस्टमार्टम किया। बताया जा रहा है कि सिर में गंभीर चोट के कारण उनके कान से रक्तश्राव हो गया। ब्रेन हेम्ब्रेज से मौत की बात कही जा रही है। जज को उड़ाने के लिए जिस ऑटो का प्रयोग हुआ वह पाथरडीह की सुगनी देवी की है। सुगनी के अनुसार उसका ऑटो चोरी हो गया।

          इधर, जज उत्तम आनंद के परिजन मामले की सीबीआइ जांच की मांग कर रहे हैं. गुरुवार को उनके हज़ारीबाग शिवपुरी स्थिति आवास पर संवेदना जताने वालों लोगों का तांता लगा हुआ है. इस बीच देर रात जज उत्तम आनंद का पार्थिव शरीर धनबाद से हजारीबाग ले जाया गया. आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।जज उत्तम आनंद कई बहुचर्चित मामलों की सुनवाई कर रहे थे जिनमें रंजय सिंह हत्याकांड भी शामिल है. न्यायाधीश उत्तम आनंद ने तीन दिन पूर्व यू पी के शूटर अमन सिंह के एक शागिर्द की ज़मानत याचिका भी ख़ारिज की थी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          एनएच-19 पर तीन ट्रेलरों की भीषण टक्कर, केबिन में फंसा चालक।

          June 29, 2026

          स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में नशे में पिस्टल लहराने वाला यात्री गिरफ्तार, 24 कारतूस और लाइसेंसी हथियार जब्त

          June 28, 2026

          NEET UG पुनर्परीक्षा घोटाले में बड़ा खुलासा, पावापुरी मेडिकल कॉलेज का छात्र निकला मास्टरमाइंड

          June 28, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          एनएच-19 पर तीन ट्रेलरों की भीषण टक्कर, केबिन में फंसा चालक।

          स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में नशे में पिस्टल लहराने वाला यात्री गिरफ्तार, 24 कारतूस और लाइसेंसी हथियार जब्त

          डायन-बिसाही के शक में जेठ ने की गर्भवती भाभी और 8 वर्षीय भतीजी की ह/त्या, आरोपी गिरफ्तार

          NEET UG पुनर्परीक्षा घोटाले में बड़ा खुलासा, पावापुरी मेडिकल कॉलेज का छात्र निकला मास्टरमाइंड

          राम मंदिर चढ़ावा मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, झारखंड सरकार पर भी बरसे आदित्य साहू

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.