Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 April 2026 || 08:26
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बारहवीं के छात्र ने अपनी प्रेमिका को मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर अंक दिलाने के लिए अपने दसवीं के साथी के साथ मिलकर मजदूर बनकर प्रश्न पत्र की चोरी की थी
          Headline

          बारहवीं के छात्र ने अपनी प्रेमिका को मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर अंक दिलाने के लिए अपने दसवीं के साथी के साथ मिलकर मजदूर बनकर प्रश्न पत्र की चोरी की थी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 26, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          koderma news : बारहवीं के छात्र ने अपनी प्रेमिका को मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर अंक दिलाने के लिए अपने दसवीं के साथी के साथ मिलकर मजदूर बनकर प्रश्न पत्र की चोरी की थी। जैक बोर्ड  प्रश्न पत्र लीक मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड समेत इस मामले में शामिल 6 आरोपियों को गिरिडीह से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में रोहित कुमार, मुकेश कुमार, कमलेश कुमार, अंशु कुमार पांडेय, कृष्णा कुमार पांडेय व लालमोहन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जिससे लगातार पूछताछ की जा रही है। इस मामले में सबसे चौकानें वाली बात यह है कि पकड़े गए अधिकाश आरोपी खुद छात्र है।

          पकड़े गए आरोपी कमलेश कुमार जो जमुआ का रहने वाला है, ने अपनी  गर्लफ्रेंड जो  इस बार मैट्रिक परीक्षा दे रही है। उसकी मदद करने के लिए  मुकेश कुमार सहित साथियों के साथ मिलकर पेपर लीक की योजना बनाई थी।  र्गौरतलब हो कि पेपर लीक मामले  के खुलासे के लिए कोडरमा पुलिस के द्वारा  एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस मुख्यालय भी लगातार इसके उद्भेदन के लिए मॉनिटरिंग कर रही थी। विभिन्न जिलों में छापामारी की गई और कई लोगों को संदेह के आधार पर पकड़ा भी गया। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार अहले सुबह गिरिडीह के नगर थाना क्षेत्र के न्यू-बरगंडा में एक माकान में छापेमारी कर सभी छह आरोपियों को पकड़ा था।  बाद में उसकी निशानदेही पर लीक किए गए प्रश्न पत्र बरामद किया।

          पकड़े गए  आरोपियों ने बताया कि 7 फरवरी को  रांची से गिरिडीह आए प्रश्नपत्र को जिस वाहन से उतारा जा रहा था। उसकी ढुलाई यही लोग कर रहे थे और मौका पाकर सीलबंद को पैकेट को ब्लेड की सहायता से फाड़कर उससे प्रश्नपत्र चुरा लिए। इनके पास से इनकी मोबाइल को जब्त कर जब जांच की गई तो, पाया कि जो प्रश्नपत्र पीडीएफ बनाकर लीक की गई थी, वो इनके मोबाइल से ही वहीं, जिस कंबल और चटाई पर प्रश्नपत्र रखकर उसका फोटो खींच कर पीडीएफ बनाया गया था, उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

          पकड़े गए आरोपी खुद पढ़ाई भी करते थे और मजदूरी भी करते थे।  कमलेश और मुकेश ने पूछताछ में बताया कि उनलोगों ने गाड़ी से प्रश्नपत्र खाली कर स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने के क्रम में  प्रश्नपत्र के बंडल की सील फाड़कर उससे परीक्षा में आने वाले हिंदी और विज्ञान के प्रश्नपत्रों  को निकाल लिये थे।पुलिस ने आरोपियों के छह मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनमें से लीक हुए 10वीं विज्ञान के प्रश्न पत्र की प्रतियां बरामद हुई हैं। जांच के दौरान उस कंबल और चटाई को भी जब्त किया गया है, जिसमें प्रश्न पत्र छिपाकर ले जाया गया था। पुलिस अब इन सभी आरोपियों की उम्र, व्यवसाय और पते की पुष्टि करने में जुटी है।

          इस पूरे मामले में गिरिडीह के जिस  जगह स्ट्राग  रूम बनाया गया था। वहीं से सुरक्षा में चुक की बात सामने आ रही है।  वहां तैनात अधिकारी और  कर्मी और जिसको इसकी जिम्मेदारी दी गई थी, वे भी सवालों के घेरे में हैं। क्योंकि जब सील बंद पैकेट फाड़कर प्रश्नपत्र निकाल लिया गया। उसके बाद परीक्षा वाले दिन जब स्ट्रांग रूम से प्रश्नपत्र को परीक्षा केंद्र पहुंचाने के दौरान आखिर किसी को इसकी जानकारी क्यों नही हुई।

          गिरीडीह से लीक हुई पेपर कोडरमा, हजारीबाग, गढ़वा, पलामु, मधुपुर सहित अन्य जिलों तक पहुॅचा था। जिसके बाद प्रश्न पत्र पूरा वायरल हो गया था।  पुलिस अब पूरे चेन को खंगाल रही है।  इसमें कई कोचिंग संचालक की संलिप्तता भी सामने आयी है। जिन्होने पैसे देकर प्रश्न पत्र खरीदा था।  ज्ञात हो कोडरमा पुलिस ने मामला सामने आने के बाद ही एक कोचिंग संचालक व एक छात्र को गिरफतार कर लिया था।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Giridih Koderma Police matriculation examination paper leak scandal
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          April 25, 2026

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          April 25, 2026

          सरायकेला में जंगली हाथी के हमले से मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

          April 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          सरायकेला में जंगली हाथी के हमले से मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

          भागलपुर में 16 वर्षीय केशव लापता, 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली,बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा परिवार, एसएसपी से लगाई गुहार

          सीएम सम्राट चौधरी का पुनौरा धाम दौरा, 2028 तक मंदिर निर्माण पूरा करने का निर्देश, मां सीता मेडिकल कॉलेज’ बनेगा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.