Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 27 November 2026 || 18:45
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार के बालू घोटाले की आंच झारखंड पहुंची, चतरा में 3 ठिकानों पर EOU की छापेमारी
          Headline

          बिहार के बालू घोटाले की आंच झारखंड पहुंची, चतरा में 3 ठिकानों पर EOU की छापेमारी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 27, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          सिंह बंधुओं और ठेकेदार शक्ति सिंह के कार्यालयों व आवासों की तलाशी, बालू कारोबार से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही जांच टीम

          Chatra News: बिहार के चर्चित बालू घोटाले की जांच का दायरा अब झारखंड तक पहुंच गया है। इस मामले में बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने शुक्रवार को झारखंड के चतरा जिले में तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अरुण सिंह, प्रेम सिंह और ठेकेदार शक्ति सिंह से जुड़े कार्यालयों और आवासों की तलाशी ली गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई।

          आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बिहार में बालू के अवैध कारोबार और उससे जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं की जांच के दौरान कुछ अहम तथ्य सामने आए थे। इन्हीं तथ्यों के आधार पर बिहार ईओयू की टीम चतरा पहुंची और एक साथ तीन ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू किया।

          जानकारी के मुताबिक, गोसाईडीह में प्रेम सिंह के ठिकाने पर छापेमारी की गई। वहीं नागर में अरुण सिंह और ठेकेदार शक्ति सिंह के कार्यालयों एवं आवासों को भी जांच के दायरे में लिया गया। बताया जा रहा है कि अरुण सिंह, प्रेम सिंह और शक्ति सिंह आपस में करीबी रिश्तेदार हैं। जांच टीम इन ठिकानों से बालू कारोबार से संबंधित दस्तावेज, वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने में लगी है।

          बिहार से झारखंड तक जुड़ रहे घोटाले के तार

          गौरतलब है कि बिहार में बालू के अवैध खनन, कारोबार और उससे जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर आर्थिक अपराध इकाई लंबे समय से जांच कर रही है। जांच के दौरान झारखंड के कुछ लोगों की कथित संलिप्तता से जुड़े तथ्य सामने आने के बाद चतरा में यह कार्रवाई की गई है।

          ईडी भी कर रही वित्तीय लेन-देन की जांच

          इस मामले में बिहार ईओयू की ओर से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की है। ईडी कथित अवैध कमाई, वित्तीय लेन-देन और उससे अर्जित संपत्तियों से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

          इससे पहले बिहार ईडी की टीम बालू घोटाले से जुड़े मामले में पिछले वर्ष झारखंड के धनबाद जिले में भी कुछ ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। अब चतरा में बिहार ईओयू की ताजा कार्रवाई से इस मामले की जांच का दायरा और बढ़ गया है। फिलहाल जांच एजेंसी की ओर से छापेमारी में बरामद दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

          Bihar Sand Scam Chatra EOU Raid चतरा में ईओयू छापेमारी झारखंड बालू घोटाला जांच बिहार बालू घोटाला
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च सम्मान, 12 दिसंबर को अमित शाह प्रदान करेंगे राष्ट्रपति कलर अवार्ड

          November 27, 2026

          36 दिन के मासूम की मौत से मचा कोहराम, एएनएम पर गलत टीका लगाने का आरोप; सड़क पर शव रखकर किया जाम

          November 27, 2026

          मोबाइल की लत बनी मौत की वजह! पहले डंडे से पीटकर मार डाला, फिर गढ़ी लापता होने की झूठी कहानी, पुलिस की जांच में ऐसे खुला राज…..

          November 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च सम्मान, 12 दिसंबर को अमित शाह प्रदान करेंगे राष्ट्रपति कलर अवार्ड

          बिहार के बालू घोटाले की आंच झारखंड पहुंची, चतरा में 3 ठिकानों पर EOU की छापेमारी

          36 दिन के मासूम की मौत से मचा कोहराम, एएनएम पर गलत टीका लगाने का आरोप; सड़क पर शव रखकर किया जाम

          मोबाइल की लत बनी मौत की वजह! पहले डंडे से पीटकर मार डाला, फिर गढ़ी लापता होने की झूठी कहानी, पुलिस की जांच में ऐसे खुला राज…..

          अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का 2027 चुनावी घोषणापत्र, युवाओं को हर महीने मिलेंगे 5 हजार रुपये

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.