बेतिया।
निर्वाचन आयोग की टीम ने सोमवार को समाहरणालय कक्ष में समीक्षात्मक बैठक की। इसमें बिहार विधानसभा और बाल्मीकि नगर लोकसभा के उपचुनाव से संबंधित जिला प्रशासन की तैयारियों का बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। टीम में निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के उप निर्वाचन आयुक्त चंद्र भूषण कुमार, आशीष कुंद्रा, बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवासन, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सहित अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र कुमार शामिल थे। बैठक में चुनावी तैयारी के अलावा टीम की पोलिंग स्टेशन बूथ तक सुरक्षाकर्मियों को भेजने की तैयारी, ईवीएम, वीवीपैट, स्ट्रांग रूम, काउंटिंग हॉल, कोविड-19 की व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी गई। इस पर संतुष्ट होते हुए टीम ने जिला प्रशासन के अब तक के कार्य की सराहना की।

