पाकुड़।
अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के निपनिया सिमरीटोला में प्रेमी युगल ने एक ही रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। प्रेमी युगल बबलू पहाडिया(25) और पोखरी पहाडिन(21) करीबी रिश्तेदार बताए गए है। जानकारी अनुसार प्रेमी युगल करीबी रिश्तेदार होने के बावजूद एक दूसरे के प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। पर दोनो परिवारो को यह कतई मंजूर नहीं था। इससे निराश दोनो प्रेमी युगल मंगलवार की देर शाम अपने अपने घरो से निकल गए। सुबह उन्हें न देख परिजन खोजबीन में जुट गए। बुधवार की शाम को परिजनो ने गांव के कुछ दूर जंगल में महुआ के पेड़ से दोनो को एक ही रस्सी के फंदे से लटका देखा। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने गुरूवार को बताया कि लाशो को कब्जे मंे लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की हरेक एंगल से छानबीन की जा रही है।

